शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अभी-अभी बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता अभी-अभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 14 मिनट पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 14 मिनट पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 14 मिनट पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 14 मिनट पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 30 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 31 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 45 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 3 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
Chhattisgarh

मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न

मगरलोड के ग्राम अरौद में 78 वर्षीय बिरझा बाई साहू के निधन के बाद परिजनों ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी, दो दृष्टिहीन लोगों को मिल सकेगी रोशनी / इंसान दुनिया से विदा हो जाता है, लेकिन...

मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। मगरलोड के ग्राम अरौद में 78 वर्षीय बिरझा बाई साहू के निधन के बाद परिजनों ने निभाई मानवीय

जिम्मेदारी, दो दृष्टिहीन लोगों को मिल सकेगी रोशनी

/ इंसान दुनिया से विदा हो जाता है, लेकिन उसके नेक कार्य दूसरों के जीवन में उजाला भर सकते हैं। इसी मानवीय भावना की मिसाल विकासखंड मगरलोड के ग्राम अरौद में देखने को मिली। यहां 78 वर्षीय स्वर्गीय बिरझा बाई साहू के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कराकर समाज के सामने संवेदनशीलता और मानवता की प्रेरक मिसाल पेश की। उनके नेत्रदान से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी प्रेमलाल साहू की माता बिरझा बाई साहू ने जीवित रहते हुए नेत्रदान की इच्छा जताई थी। 19 नवंबर को उनके आकस्मिक निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्र रोग विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम अरौद पहुंची और रात 11 बजे नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सुरक्षित रूप से प्राप्त नेत्रों को रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

स्वर्गीय बिरझा बाई साहू सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके निधन के बाद परिवार द्वारा लिया गया यह निर्णय उनके सेवा और संवेदनशीलता के संस्कारों को आगे बढ़ाने वाला साबित हुआ। इस पुनीत कार्य में उनके पुत्रों, पुत्रियों, पौत्रों और समस्त साहू परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया।

जिले में 68 वां नेत्रदान, दो लोगों के जीवन में आएगा उजाला

जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में यह 68वां नेत्रदान है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महान पुनीत कार्य है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिल सकती है। शासन द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके लिए पहले से घोषणा पत्र भरना अनिवार्य नहीं है। किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिजन भी नेत्रदान का निर्णय लेकर यह पुण्य कार्य कर सकते हैं। नेत्रदान से मृतक के चेहरे में कोई विकृति नहीं आती है।

परिजनों से नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील

नेत्र चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र कुमार साहू ने कहा कि नेत्रदान महादान है। एक व्यक्ति के दोनों नेत्र दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी ला सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि परिवार में किसी सदस्य के निधन के बाद यदि परिजन नेत्रदान करना चाहते हैं, तो मगरलोड विकासखंड के नेत्रदान अधिकारी अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र चिकित्सा सहायकों से संपर्क करें।

इस नेत्रदान अभियान में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. टोंडर, जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सूर्यवंशी, सहायक जिला नोडल अधिकारी डॉ. गुरुशरण साहू तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शारदा ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में डॉ. लोमेश कुर्रे, डॉ. एस.के. पवार, आर.एन. सोरी, रूपेश साहू, सी.आर. ध्रुव, देवेंद्र कुमार साहू और चितेश कुमार साहू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

बिरझा बाई साहू का नेत्रदान केवल एक परिवार का निर्णय नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उनका यह मानवीय योगदान उन दो लोगों के जीवन में उजाला लाने का माध्यम बनेगा, जो अब तक दुनिया को अपनी आंखों से देखने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

क्रमांक-128/1393/अमित