इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर द्वारा ग्राम कुकड़ाझोर निवासी मृतिका राधिका कोर्राम, पिता जलदेव कोर्राम के निकटतम वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राधिका कोर्राम की 15 मई 2026 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर नम्रता जैन ने मृतिका के निकटतम वारिस पिता जलदेव कोर्राम के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। तथा ब्रहबेड़ा निवासी मृतिका रामशिला हिचामी पीला सोनू हिचामी के निकटतम वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। रामशिला हिचामी की 29 जुलाई 2026 को नदी में आई बाढ़ के दौरान बाढ़ के चपेट में आने से हुई।
राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर नम्रता जैन ने मृतिका के निकटतम वारिस पिता सोनू हिचामी के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसीलदार ओरछा द्वारा यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित योजनाओं के तहत समय पर राहत उपलब्ध कराई जा रही है। कच्छप/सुरेश्वर/931






