शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न अभी-अभी मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन अभी-अभी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त अभी-अभी बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग अभी-अभी धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 16 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 17 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 30 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 3 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?
Chhattisgarh

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन

धमतरी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, विलोपन के लिए प्रारूप-7 और संशोधन के लिए प्रारूप-8 में कर सकते हैं आवेदन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। धमतरी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, विलोपन के लिए प्रारूप-7 और संशोधन के लिए प्रारूप-8 में कर सकते हैं आवेदन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 शुरू हो गया है। इसके तहत 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। इस दौरान पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं, वहीं नाम, पता सहित अन्य प्रविष्टियों में संशोधन और अपात्र नामों के विलोपन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 सिहावा, 57 कुरूद एवं 58 धमतरी के सभी मतदान केंद्रों में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं अभिहित अधिकारियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्र में पहुंचकर निर्धारित प्रारूप-6 में नाम जुड़वाने, प्रारूप-7 में नाम विलोपन तथा प्रारूप-8 में संशोधन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को भी मिलेगी अग्रिम आवेदन की सुविधा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की महत्वपूर्ण सुविधा के तहत ऐसे युवा, जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे भी निर्धारित अवधि में अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। ऐसे आवेदकों का नाम संबंधित अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इससे नए युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मतदाता सूची में शुद्धता के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार साप्ताहिक दावा-आपत्ति की जानकारी निर्धारित प्रारूप 9, 10, 11, 11ए एवं 11 बी में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक इसका अवलोकन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम जुड़वाने के साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन कराएं। वहीं स्थानांतरित हो चुके अथवा मृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार विलोपित कराने में भी सहयोग करें। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

क्रमांक-129/1394/अमित —–00—-