शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 9 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 9 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 9 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 9 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 9 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 9 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 54 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
खेल

एफआईएच हॉकी प्रो लीग: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की लय जारी रखना चाहेगी भारतीय टीम

एफआईएच हॉकी प्रो लीग: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की लय जारी रखना चाहेगी भारतीय टीम

केआईयूजी: खिलाड़ियों की सहायता के लिए होंगे 900 स्वयंसेवक, भोजन की थाली में दिखेगा लघु भारत

इस्लामाबाद में आईटीएफ जूनियर प्रतियोगिता के दौरान पाक खिलाड़ी की मौत

भुवनेश्वर
 भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच प्रो लीग 2023/24 के अपने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। भारतीय टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अपने पहले दो मैचों में स्पेन पर 4-1 से और गत चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ शूटआउट में 4-2 (2- 2) से रोमांचक जीत दर्ज की।

अब तक के प्रदर्शन पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, टीम का अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है, लेकिन अभी भी बहुत सुधार करना बाकी है और हम इन मैचों से अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। शीर्ष टीमों के खिलाफ बैक-टू-बैक मैच हमेशा कठिन होता है, लेकिन हमें उबरने के लिए अच्छा ब्रेक मिला और अब हमारा ध्यान भुवनेश्वर चरण के आखिरी दो मैचों पर है।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने भुवनेश्वर में अब तक दो मैचों में दो जीत दर्ज की हैं। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ 4-3 से जीत के साथ की और अपने दूसरे मैच में आयरलैंड को 5-0 से हराया।

आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना राउरकेला में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पिछले संस्करण के दौरान हुआ था। जहां भारत ने दो चरणों वाले मुकाबले में 5-4 और शूटआउट में 4-2 (2-2) से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर प्रदर्शन किया था।

फुल्टन ने कहा, यह निश्चित रूप से एक कठिन मैच होने वाला है। वे लगातार ठोस जीत दर्ज कर रहे हैं। हमारे लिए, पहले दो मैचों से कुछ सीख मिली है, और हमारा ध्यान अपने प्रदर्शन में और सुधार करने पर होगा। हम चुनौती के लिए तैयार हैं और गति को बरकरार रखना चाहते हैं। भारत अपने तीसरे मैच में गुरुवार, 15 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

 

केआईयूजी: खिलाड़ियों की सहायता के लिए होंगे 900 स्वयंसेवक, भोजन की थाली में दिखेगा लघु भारत

गुवाहाटी
 गुवाहाटी 19 से 29 फरवरी तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2023 के चौथे संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयार है। खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रमुख स्थानों पर कई कियोस्क भी स्थापित किए गए हैं।

आने वाले एथलीटों को हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही उत्सव के माहौल और एक बड़े खेल आयोजन का एहसास होगा, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) के होर्डिंग्स, बैनर और स्वयंसेवक हर मोड़ पर उनका स्वागत करेंगे।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में करीब 3,500 एथलीट भाग लेंगे और तदनुसार, कई एथलीट, जिनकी प्रतियोगिताएं पड़ोसी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में हैं, उनके भी अपने दौरे पर जाने से पहले असम की यात्रा करने की उम्मीद है।

आयोजन के सुचारू संचालन के लिए, 29 फरवरी तक चलने वाले खेलों की पूरी अवधि के दौरान करीब 900 स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। इनमें से लगभग 40 स्वयंसेवकों को विभिन्न आगमन बिंदुओं पर उनकी भूमिका सौंपी गई है।

खेल विभाग ने बताया, "जहां तक यात्रा बिंदुओं का सवाल है, हमारे पास विभिन्न आगमन बिंदुओं पर 40 स्वयंसेवक तैनात होंगे, और यह संख्या परिवहन के साधन के आधार पर भिन्न होगी। उदाहरण के लिए, चूंकि अधिकांश प्रतिभागी ट्रेन से यात्रा करेंगे, हमारे पास दो स्टेशनों पर लगभग 30 स्वयंसेवक होंगे, और बाकी हवाई अड्डे और आईएसबीटी पर होंगे।"

एथलीटों की भोजन थाली में दिखेगा लघु भारत

इसके अलावा एथलीटों के लिए एक मानकीकृत भोजन मेनू होगा जो आयोजन स्थलों और उनके आवास के स्थानों पर उपलब्ध कराया जाएगा। मेनू को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पोषण विशेषज्ञों द्वारा अनुमोदित किया गया है, और यह व्यंजनों का एक मिश्रण है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित है।

एथलीट चाहे कहीं भी हों, मेनू एक समान होगा और आयोजन स्थलों और उनके आवास के संबंधित स्थानों पर भी समान मेनू का पालन किया जाएगा। राज्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि देश भर से 200 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी भाग लेंगे, एक मानकीकृत मेनू के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है।

इस्लामाबाद में आईटीएफ जूनियर प्रतियोगिता के दौरान पाक खिलाड़ी की मौत

इस्लामाबाद
पाकिस्तान की एक किशोर टेनिस खिलाड़ी जैनब अली नकवी की यहां आईटीएफ जूनियर टूर्नामेंट से पहले अभ्यास सत्र के बाद अपने कमरे में गिरने के बाद मौत हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ने का संदेह है। सत्रह वर्षीय जैनब की  रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उसके साथ उसकी दादी भी थी जिसने उनके बेहोश होने के बाद मदद मांगी।

पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''यह बहुत दुखद है क्योंकि जैनब महिला सर्किट पर एक बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी थीं और आईटीएफ जूनियर प्रतियोगिताओं को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं थी।''

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस्लामाबाद के एक अस्पताल में लाए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, ''डॉक्टरों को दिल का दौरा पड़ने का संदेह है और उन्होंने इसे मौत का स्वाभाविक कारण बताया है। उसके माता-पिता भी पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे और उन्हें कराची वापस ले जाने के लिए उसका शव सौंप दिया गया है।''

पीटीएफ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि डॉक्टरों को संदेह है कि यह 'हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी' का मामला है जिसमें हृदय की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं।