शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न अभी-अभी मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन अभी-अभी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त अभी-अभी बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग अभी-अभी धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 16 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 17 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 30 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 3 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?
Chhattisgarh

धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने राजस्व, कृषि, सिंचाई और पंचायत विभाग को दिए निर्देश, दावा-आपत्तियों का भौतिक सत्यापन कर त्वरित निराकरण करने कहा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन...

धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने राजस्व, कृषि, सिंचाई और पंचायत विभाग को दिए निर्देश, दावा-आपत्तियों का भौतिक सत्यापन कर त्वरित निराकरण करने कहा

धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने किसानों के पंजीयन संबंधी अभिलेखों में सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से खसरा मैपिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए किसानों के खसरा नंबर, भूमि का रकबा और दर्ज फसलों की जानकारी का सत्यापन कर त्रुटियों में आवश्यक सुधार किया जा रहा है, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कृषि साख सहकारी समिति मॉड्यूल में उपलब्ध खसरा मैपिंग विकल्प के माध्यम से समिति ऑपरेटरों द्वारा एग्रीस्टैक यूएफआर से किसानों के खसरों को जोड़ा जा रहा है। जिन किसानों के पंजीकृत रकबे में त्रुटि है, जिनका रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है अथवा जिनके पंजीयन में धान के स्थान पर अन्य फसल दर्ज है, उनके अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

इसके लिए डीसीएस/पीवी में दर्ज खसरा एवं फसल संबंधी जानकारी ग्राम पंचायतों में चस्पा कर किसानों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। प्राप्त आपत्तियों की जांच कर आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है, ताकि अभिलेखों में नियमानुसार सुधार कराया जा सके। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने पंजीयन, खसरा, रकबा एवं फसल संबंधी प्रविष्टियों का समय रहते परीक्षण करवा लें।

पटवारियों की हड़ताल के बावजूद किसानों के पंजीयन पर विशेष ध्यान

पटवारियों की हड़ताल के कारण कोई भी किसान धान पंजीयन से वंचित न रहे, इसके लिए वन से घोषित राजस्व ग्रामों एवं लीज पर भूमि लेकर खेती करने वाले किसानों की बोई गई फसलों का भौतिक सत्यापन वैकल्पिक अमले से कराया जा रहा है। इसमें राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, परिवीक्षाधीन पटवारी, सेवानिवृत्त पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं अमीन की सेवाएं ली जा रही हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस संबंध में राजस्व, कृषि, सिंचाई एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का ग्राम पंचायतों में प्रकाशन कराने, प्राप्त दावा-आपत्तियों का भौतिक निरीक्षण करने तथा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन किसानों द्वारा धारित भूमि पर वास्तविक रूप से उत्पादित धान की फसल की निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे खसरा मैपिंग एवं अभिलेख सुधार की प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार के भ्रम में न रहें और समय रहते अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

क्रमांक-131/1396/अमित ——00—–