शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 39 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 45 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 53 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 55 मिनट पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 2 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 2 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 3 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 3 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 3 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान
खेल

सुम‍ित नागल ने हास‍िल की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग, ओलंप‍िक है टारगेट

मुंबई

 हाल ही में चेन्नई ओपन में सुमित नागल की जीत ने उन्हें करियर की सर्वश्रेष्ठ 98वीं वर्ल्ड रैंकिंग पर पहुंचा दिया. वह 2019 में प्रजनेश गुणेश्वरन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं.

विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल होने का सपना साकार होने के बावजूद नागल संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि यह भारतीय टेनिस खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम और पेरिस ओलंपिक में सीधे प्रवेश के लिए अपनी रैंकिंग में सुधार या फिर इस रैंकिंग पर बने रहने की चुनौती के लिए तैयार है.

'टॉप-100 में शामिल होने का सपना देखा था'

नागल ने मंगलवार रात बेंगलुरू ओपन के पहले दौर में जीत के बाद पीटीआई से कहा, ‘हर टेनिस खिलाड़ी शीर्ष 100 में शामिल होने का सपना देखता है. मैंने काफी कम उम्र से शीर्ष 100 में शामिल होने का सपना देखा था और जब ऐसा हुआ तो बहुत अच्छा लगा. वर्षों तक काम करने के बाद यह निश्चित रूप से एक भावनात्मक दिन था.’

दूसरी वरीयता प्राप्त 26 साल के नागल ने पहले दौर में फ्रांस के गेफ ब्लैंकेनॉक्स पर 6-2, 6-2 से आसान जीत के साथ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया.

नागल की नजरें हालांकि बड़ी उपलब्धियों पर टिकी हैं. उन्होंने कहा, ‘हां, यह एक बड़ा लम्हा था (शीर्ष 100 में प्रवेश), लेकिन अब मैं एक नए टूर्नामेंट में खेल रहा हूं. आप जानते हैं कि टेनिस को सप्ताह दर सप्ताह लेने की जरूरत है. अब मैं बेंगलुरू में इस टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.’

… लेकिन असली लक्ष्य ओलंपिक में जाना

नागल ने कहा, ‘लेकिन असली लक्ष्य ओलंपिक में जाना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है. यह मेरे लक्ष्यों में से एक है और यह वास्तव में मुझे प्रेरित करता है. मैं ओलंपिक में खेलना चाहता हूं और देश के लिए पदक जीतना चाहता हूं.’

इस साल 10 जून तक एटीपी (पुरुष) और डब्ल्यूटीए (महिला) रैंकिंग में शीर्ष 56 सिंगल्स खिलाड़ियों को जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा बशर्ते प्रति देश संख्या चार खिलाड़ियों से अधिक नहीं हो.

जिन देशों के पास चार से कम स्वत: क्वालिफायर हैं उन्हें टॉप 56 के बाहर से प्रविष्टियों की अनुमति दी जाएगी.

ओलंपिक में 64 खिलाड़ियों के मजबूत ड्रॉ के शेष 8 स्थान महाद्वीपीय चैम्पियन (4), पिछले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता या ग्रैंड स्लैम चैम्पियन (2), मेजबान देश (1) और यूनिवर्सेलिटी (1) के लिए आरक्षित होंगे.

टॉप-100 में बने रहने से नागल को ये फायदा

शीर्ष 100 में बने रहने से हरियाणा में जन्मे नागल को ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश के लिए क्वालिफायर में खेलने या वाइल्डकार्ड की जरूरत नहीं होगी.

उन्होंने कहा, ‘हां, यह एक बड़ी सकारात्मक बात है (शीर्ष 100 में होना) इसलिए हर खिलाड़ी शीर्ष 100 में शामिल होना चाहता है क्योंकि आप ग्रैंड स्लैम में खेलना चाहते हैं.’