शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 मिनट पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 मिनट पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 मिनट पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 3 मिनट पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 18 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 19 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 33 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 3 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?
Chhattisgarh

चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलेगा नियमानुसार लाभ कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं शिकायत, बीमा कंपनी द्वारा 10...

चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलेगा नियमानुसार लाभ

कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं शिकायत, बीमा कंपनी द्वारा 10 दिनों के भीतर कराया जाएगा सर्वेक्षण

चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से बेमेतरा जिले में हुई असामयिक वर्षा और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी खड़ी एवं कटाई के बाद खेतों तथा खलिहानों में रखी धान की फसल को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

साथ ही चक्रवाती तूफान और असामयिक वर्षा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में इसकी सूचना अनिवार्य रूप से दें, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा दावा राशि का लाभ मिल सके।

कृषि विभाग द्वारा जारी सलाह में बताया गया है कि चक्रवाती तूफान अकवान के कारण जिले में असामयिक वर्षा हुई है। इससे विशेष रूप से धान की कटाई कर चुके किसानों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल के बारिश में भीगने तथा अधिक नमी के कारण खराब होने की आशंका को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि समय रहते फसल की सुरक्षा के उपाय अपनाएं और नुकसान होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

फसल नुकसान की सूचना देने के लिए 72 घंटे की समय-सीमा महत्वपूर्ण

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना निर्धारित समय-सीमा में देना अत्यंत आवश्यक है। जिन किसानों की बीमित फसल को चक्रवाती तूफान और असामयिक वर्षा से नुकसान पहुंचा है, वे नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर इसकी सूचना दर्ज कराएं।

समय पर सूचना प्राप्त होने के बाद बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 10 दिनों के भीतर प्रभावित फसल का सर्वेक्षण कराया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान फसल की वास्तविक स्थिति, नुकसान की प्रकृति और क्षति का आकलन कर संबंधित विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके आधार पर योजना के प्रावधानों के अनुरूप पात्र किसानों के बीमा दावों का निराकरण किया जा सकेगा।

कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल के लिए भी बीमा प्रावधान

कृषि विभाग ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी गई बीमित धान की फसल, जिसे स्थानीय भाषा में करपा कहा जाता है, के लिए भी निर्धारित शर्तों के अनुसार बीमा सुरक्षा का प्रावधान है। यह प्रावधान फसल कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों की अवधि तक लागू होता है।

इस अवधि में निर्धारित जोखिमों के कारण फसल को नुकसान होने पर किसान निर्धारित समय-सीमा में सूचना देकर बीमा दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से कहा है कि वे कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल की विशेष निगरानी करें तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए उसे सुरक्षित रखने के समुचित प्रबंध करें।

खड़ी फसल में जलभराव होने पर निर्धारित प्रक्रिया से होगा नुकसान का आकलन

कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में खेतों में खड़ी फसल पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार फसल क्षति का आकलन किया जाएगा। ऐसे मामलों में योजना के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त उपज संबंधी आंकड़ों के आधार पर बीमा दावा भुगतान की गणना की जाएगी।

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने खेतों की स्थिति पर लगातार नजर रखें। खेतों में अत्यधिक पानी भरने की स्थिति में जहां संभव हो, जल निकासी की उचित व्यवस्था करें, ताकि फसलों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

बीमा संबंधी सूचना देते समय आवश्यक दस्तावेज और जानकारी रखें तैयार

कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराते समय आवश्यक जानकारी उपलब्ध रखने की सलाह दी है। इनमें किसान का नाम, मोबाइल नंबर, ग्राम, तहसील एवं जिले का नाम, संबंधित खेत का खसरा नंबर, बीमित फसल का नाम, बीमा पॉलिसी नंबर तथा फसल को हुए नुकसान का विवरण और नुकसान की तारीख शामिल हैं।

इन जानकारियों के उपलब्ध रहने से बीमा कंपनी को शिकायत दर्ज करने और आगे की जांच एवं सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा होगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बीमा संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखें और शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राप्त संदर्भ संख्या भी संभालकर रखें।

पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी तत्काल दें जानकारी

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि चक्रवाती तूफान के कारण फसल को अधिक नुकसान होने की स्थिति में वे तत्काल राजस्व विभाग के संबंधित पटवारी तथा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी इसकी जानकारी दें।

इसके साथ ही प्रभावित किसान अपनी खड़ी अथवा कटाई के बाद खेतों में रखी फसल की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सुरक्षित रखें। इन तस्वीरों और वीडियो में फसल की वास्तविक स्थिति तथा नुकसान का स्पष्ट विवरण दिखाई देना चाहिए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर क्षति के आकलन में सहायता मिल सके।

खलिहानों में रखी धान की फसल को पॉलिथीन से ढककर सुरक्षित रखने की सलाह

असामयिक वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि वे धान के करपा और खलिहानों में रखी उपज को पॉलिथीन अथवा तिरपाल से अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि बारिश के पानी से फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

जहां संभव हो, फसल को ऊंचे एवं सुरक्षित स्थान पर रखें तथा उसके आसपास पानी जमा न होने दें। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में थोड़ी सी सावधानी भी किसानों की मेहनत और उपज को बड़े नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

समय पर सूचना देकर बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित करें किसान

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे चक्रवाती तूफान और असामयिक वर्षा के कारण फसल को हुए नुकसान की जानकारी देने में किसी प्रकार की देरी न करें। विशेष रूप से कटाई के बाद खेतों में रखी बीमित फसल को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर निर्धारित माध्यम से सूचना दर्ज कराना आवश्यक है। समय-सीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित बीमा दावे की पात्रता प्रभावित हो सकती है।

विभाग ने कहा है कि किसानों की मेहनत से तैयार फसल की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसान मौसम की परिस्थितियों के प्रति सजग रहें, कृषि विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करें तथा फसल क्षति की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों और बीमा कंपनी को सूचित करें, ताकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता मिल सके।

11104