शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 14 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 15 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 29 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 3 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 3 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना
मनोरंजन

39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार

39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार

मुंबई 
 साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस मां बन गई हैं. सामंथा और उनके पति राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है. इस खुशखबरी का ऐलान खुद सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करके किया है. उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार की पहली तस्वीर भी दिखाई है और उसका नाम देव निदिमोरु (Dev Nidimoru) बताया है. सामंथा ने पोस्ट में बेटे के जन्म की तारीख 19 नवंबर 2026 लिखी है. बेटे के आने से सामंथा और राज की जिंदगी में खुशियां आ गई हैं. उनके बेटे का नाम बहुत ही धार्मिक है और उसका मतलब भी बहुत ही खास है। 

क्या है सामंथा के बेटे का नाम?
सामंथा और राज ने अपने बेटे का नाम बेहद खूबसूरत रखा है. उन्होंने नन्हे मेहमान का नाम देव निदिमोरु रखा है. 'देव' नाम संस्कृत भाषा से आया है, जिसका अर्थ भगवान, ईश्वर, दिव्य शक्ति और स्वर्गीय होता है. भारतीय संस्कृति में देव नाम को पवित्रता, सकारात्मकता और दैवीय गुणों का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में सामंथा और राज ने अपने बेटे के लिए एक छोटा, प्यारा और गहरा आध्यात्मिक अर्थ रखने वाला नाम चुना है। 

शेयर की पहली तस्वीर
सामंथा ने बेटे का नाम रिवील करने के साथ-साथ उसकी पहली तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर में सामंथा और राज अपने नन्हे राजकुमार हा हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारा प्यारा बेटा, देव निदिमोरु. 19.11.2026, आज हमारा दिल जितना खुश है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. सामंथा और राज। 

डिलीवरी से पहले की थी पूजा
सामंथा और राज के घर बेटे के जन्म से पहले एक्ट्रेस ने पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा भी की थी. डिलीवरी से पहले सामंथा ने पति राज निदिमोरु के साथ घर पर खास पूजा रखी थी, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य भी शामिल हुए थे. इस दौरान सामंथा हाथ जोड़कर पूजा करती और परिवार के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेती नजर आई थीं. तस्वीरों में परिवार की महिलाएं उनके सिर पर हाथ रखकर और अक्षत बरसाकर उन्हें और आने वाले नन्हे मेहमान को आशीर्वाद देती दिखी थीं। 

पहना था लाल रंग का सूट
इस खास मौके पर सामंथा सुर्ख लाल रंग के खूबसूरत सूट में नजर आई थीं, जबकि राज पीच कलर के कुर्ते में दिखे थे. सामंथा ने सुर्ख लाल रंग का कॉटन-सिल्क कुर्ता सेट पहना था. उनके बटन-डाउन स्टाइल कुर्ते पर बारीक पिनटक्स की डिटेलिंग थी, जबकि आस्तीन के किनारों पर ब्रोकेड टिशू हेम का काम किया गया था. उन्होंने इसके साथ मैचिंग स्ट्राइप्ड कॉटन-सिल्क जरी पैंट पहनी थी. इस सूट की कीमत 48,000 रुपये बताई जा रही है। 

अपने लुक को खास बनाने के लिए सामंथा ने फ्लोरल प्रिंट वाला ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया, जिसके किनारों पर सफेद लेस की डिटेलिंग थी. जूलरी में उन्होंने स्टेटमेंट झुमके और हाथों में चूड़ियां पहनीं. माथे पर छोटी सी लाल बिंदी, साइड-पार्टेड वेवी हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप में उनका ट्रेडिशनल अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था।