शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 6 मिनट पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 6 मिनट पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 36 मिनट पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 1 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 1 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 1 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 1 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 1 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 1 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 1 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 1 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 2 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 2 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 2 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 2 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 2 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 2 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 2 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप
खेल

श्रीजेश का कमाल, भारत ने नीदरलैंड को हराया

भुवनेश्वर
अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने  यहां एफआईएच प्रो लीग में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

श्रीजेश ने शूटआउट में तीन बचाव किये और इस तरह से भारत को दो बोनस अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड को इस मुकाबले से एक अंक मिला।

दोनों टीम निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी पर थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

शूटआउट में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और शमशेर सिंह ने गोल किए।

इससे पहले निर्धारित समय में हार्दिक सिंह (13वें मिनट) और हरमनप्रीत (58वें मिनट) ने भारत के लिए जबकि जिप जानसेन (30वें) और कोएन बिजेन (39वें) ने नीदरलैंड की तरफ से गोल किए।

नीदरलैंड ने खेल के शुरू में भारतीय रक्षा पंक्ति को व्यस्त रखा। भारत ने खेल आगे बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास हासिल किया। भारत को 12वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हरमनप्रीत इन पर गोल करने में नाकाम रहे। हार्दिक सिंह ने हालांकि इसके तुरंत बाद मैदानी गोल करके भारत को बढ़त दिलाई।

मध्यांतर से 12 सेकंड पहले जानसेन ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर नीदरलैंड को बराबरी दिला दी थी। तीसरे क्वार्टर के नौवें मिनट में बिजेन ने रिबाउंड पर गोल करके नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया।

नीदरलैंड ने इसके बाद भी दबाव बनाए रखा लेकिन भारत को इस बीच दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन इन दोनों का फायदा उठाने में वह नाकाम रहा। खेल समाप्ति के 2 मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

भारत ने शनिवार को स्पेन को 4-1 से जबकि नीदरलैंड ने आयरलैंड को 5-1 से हराया था। भारत अपना अगला मैच 15 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।