शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 12 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 12 मिनट पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 12 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 13 मिनट पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 13 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 26 मिनट पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 1 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 1 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 1 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 2 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 2 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 3 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 4 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 4 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 5 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस
Chhattisgarh

बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, ड्रेनेज एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मौसम में बदलाव और संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले के सभी धान उपार्जन...

बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

इम्पेक्ट न्यूज। महासमुंद। सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, ड्रेनेज एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

मौसम में बदलाव और संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान को बारिश, तेज हवा, जमीन की नमी और जलभराव से सुरक्षित रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त कैप कवर, पन्नी एवं तिरपाल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि खुले में रखे धान के सभी स्टैक को मजबूत रस्सियों से अच्छी तरह बांधा जाए, ताकि तेज हवाओं के कारण तिरपाल एवं कैप कवर उड़ने की स्थिति निर्मित न हो। जमीन से आने वाले पानी और नमी से धान को बचाने के लिए पर्याप्त डनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों के फड़ के चारों ओर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति में केंद्रों में पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि बारिश का पानी धान के स्टैक तक न पहुंचे और खरीदे गए धान को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

कलेक्टर ने सभी केंद्र प्रभारियों एवं समिति कर्मचारियों को 20 से 22 नवंबर तक अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।

199 केंद्रों में 19,188 क्विंटल धान की खरीदी

जिले में 19 नवंबर तक 202 उपार्जन केंद्रों में से 199 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 19,188 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान की सुरक्षित रखरखाव एवं व्यवस्थित भंडारण के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर भी जारी है सख्ती

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के साथ ही अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर भी जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई में महासमुंद जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। अब तक जिले में 3,461 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग के अनुसार 21 नवंबर तक चक्रवात 'अकवान' के सक्रिय रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने धान खरीदी केंद्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद किसानों से खरीदे गए धान की सुरक्षा और उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।