शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 26 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 32 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 40 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 41 मिनट पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 56 मिनट पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 56 मिनट पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 1 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 1 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 2 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 2 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 3 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 3 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 3 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान
राजनीति

महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर, BJP और राज ठाकरे की MNS में गठबंधन के लिए बातचीत

मुंबई

लोकसभा चुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतक दल अपने-अपने समीकरण को मजबूत करने की कवायद कर रहे हैं। बिहार में हाल ही में नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद नया समीकरण तैयार हुआ। अब महाराष्ट्र में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पहले उद्धव ठाकरे के तेवर में बीजेपी के लिए नरमी देखी गई। वहीं, अब राज ठाकरे भी भाजपा के साथ अपनी सियासत चमकाने के लिए बेताब दिख रहे हैं।

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेताओं ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। सूत्रों ने बताया कि एमएनएस नेता बाला नंदगांवकर, संदीप देशपांडे और नितिन सरदेसाई को सीट बंटवारे पर आगे की चर्चा के लिए राज ठाकरे ने जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के साथ आने से राज ठाकरे को फायदा
राज ठाकरे और बीजेपी के बीच अगर गठबंधन होता है तो इसका सबसे अधिक फायदा उनकी पार्टी एमएनएस को ही होगा। क्योंकि महाराष्ट्र में उसकी सियासी हैसियत सीमित क्षेत्र तक और उसमें भी काफी कमजोर है। ऐसे में अगर बीजेपी गठबंधन के लिए तैयार होती है तो राज ठाकरे के लिए यह वरदान साबित हो सकता है।

महाराष्ट्र बीजेपी फिलहाल गठबंधन की सरकार चला रही है। इसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल है। महाराष्ट्र में इस साल पहले लोकसभा चुनाव होंगे। उसके बाद विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें और 288 विधानसभा क्षेत्र हैं।

उद्धव का भी डोल रहा मन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीते रविवार को एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'मोदीजी, हम कभी भी आपके दुश्मन नहीं थे और हमेशा ही आपके साथ थे।' ठाकरे के इस बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। उद्धव ठाकरे की शिवसेना लंबे समय तक एनडीए का हिस्सा रही है, लेकिन कुछ साल पहले बीजेपी और शिवसेना में टकराव हुआ। फिलहाल उद्धव की शिवसेना इंडिया गठबंधन में शामिल है। हालांकि, सीट शेयरिंग को लेकर वहां रार थमता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस और शिवसेना के बीच सीटों को लेकर तीखी बहस बीते दिनों में सामने आई है।