गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 11 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 11 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 11 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 11 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 11 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 11 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 11 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 11 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 18 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 26 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 26 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 26 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 26 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 26 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 26 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 26 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 26 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले 39 मिनट पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए 44 मिनट पहले राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 56 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल
व्यापार

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को भारी-भरकम बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1.21 फीसदी या 989 अंक की बढ़त के साथ 83,021 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.14 फीसदी या 286 अंक की बढ़त के साथ 25,514 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटने के पीछे घरेलू और वैश्विक दोनों वजहें अहम रहीं। बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी, विदेशी निवेशकों की लगातार बढ़ती दिलचस्पी और दुनिया के प्रमुख बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने घरेलू बाजार का मूड बदल दिया। बैंक निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया और पहली बार 63,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ है।

क्यों आई बाजार में आज तेजी

    विदेशी निवेशकों की खरीदारी का है असर
भारतीय शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार सपोर्ट मिल रहा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय शेयरों में 5,866.78 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। नवंबर में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। इससे पहले लगातार दो महीनों तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में भारी बिकवाली कर रहे थे।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में कुल 1,06,229 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है। विदेशी पूंजी का यह प्रवाह घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

2. वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेत
भारतीय बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों का मजबूत रुख भी रहा। अमेरिका के शेयर बाजार से जुड़े फ्यूचर कारोबार में बढ़त देखने को मिली, जबकि एशियाई बाजार भी ज्यादातर मजबूती के साथ बंद हुए। गुरुवार को अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजारों के फ्यूचर में तेजी रही। डाउ जोन्स फ्यूचर 0.38% चढ़ा, जबकि S&P 500 फ्यूचर में 0.59% की बढ़त दर्ज की गई। नैस्डैक-100 फ्यूचर सबसे ज्यादा 0.99% उछला। एंथ्रोपिक की शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.71% की बढ़त के साथ बंद हुआ। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 1.39% की तेजी रही। प्रमुख वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

विदेशी निवेशकों ने बाजार में लगाया पैसा
बाजार में तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की खरीदारी अहम वजह रही। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,866.78 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। नवंबर में अब तक उनका कुल निवेश 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है। इसके अलावा कंपनियों के बेहतर नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

कच्चे तेल और ग्लोबल संकेतों का मिला सहारा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी घरेलू शेयर बाजार को समर्थन दिया। इसके अलावा शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे बाजार में तेजी और मजबूत हुई।  

3. बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बैंक निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर
बाजार की तेजी को सबसे ज्यादा मजबूती बैंकिंग शेयरों से मिली। बैंक निफ्टी पहली बार 63,000 के स्तर के पार पहुंचकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर चला गया। HDFC बैंक, ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जैसे बड़े बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने इंडेक्स को ऊपर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा IDFC फर्स्ट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर भी अच्छे-खास चढ़े हैं। बैंकिंग सेक्टर में व्यापक खरीदारी का असर पूरे बाजार पर दिखाई दिया।