गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 11 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 11 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 11 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 11 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 11 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 11 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 11 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 11 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 18 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 26 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 26 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 26 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 26 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 26 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 26 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 26 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 26 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले 39 मिनट पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए 44 मिनट पहले राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 56 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल
मनोरंजन

धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जो झलक दिखाई गई है, उसने खूब चर्चा बटोरी. फिल्म में दाऊद को एक बीमार, बूढ़े और लाचार शख्स के तौर पर दिखाया गया है. लेकिन अब अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के लिए पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम, अलकायदा और ISIS के नेटवर्क में काम कर चुके कामरान फरीदी ने दाऊद को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जो फिल्म में दिखाई गई उसकी तस्वीर से बिल्कुल अलग हैं.

कामरान फरीदी का दावा है कि दाऊद आज भी एक्टिव है और पाकिस्तान में बैठकर अपने नेटवर्क को संभाल रहा है. इतना ही नहीं, उसकी निजी जिंदगी से लेकर ड्रग्स के कारोबार तक को लेकर कामरान ने कई ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड की दुनिया को फिर चर्चा में ला दिया है.

फिल्म वाला दाऊद या असली दाऊद?
आदित्य धर की फिल्म में दाऊद का किरदार एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है. फिल्म के दूसरे भाग 'धुरंधर: द रिवेंज' में दाऊद को 'बड़े साहब' के नाम से दिखाया गया है. पर्दे पर उसका अंदाज एक ऐसे बूढ़े डॉन का है, जो बीमारी और कमजोरी से जूझ रहा है. बिस्तर पर पड़े दाऊद की आवाज से लेकर उसके हाव-भाव तक में लाचारी नजर आती है. उसे पाकिस्तान में रह रहे भारतीय एजेंट की साजिश ने बेड पर ला पटका.

लेकिन कामरान फरीदी की कहानी इससे बिल्कुल अलग है. उनका दावा है कि दाऊद की हालत फिल्म में दिखाई गई तस्वीर जैसी नहीं है. वह आज भी अपने नेटवर्क को संभाल रहा है और उसके कामकाज में सक्रिय है. फिल्म की कहानी हकीकत से बिल्कुल अलग है.

दाऊद की दूसरी शादी से कोकीन तक, निजी जिंदगी को लेकर बड़े दावे
कामरान फरीदी ने दाऊद की निजी जिंदगी को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें कही हैं. उनके मुताबिक, दाऊद ने खुद से काफी कम उम्र की एक लड़की से दूसरी शादी की है. इतना ही नहीं, कामरान का दावा है कि दाऊद अब कोकीन का नशा भी करता है. उनके मुताबिक, दाऊद और उसकी D-कंपनी भारत और पाकिस्तान में ड्रग्स के कारोबार से जुड़े हुए हैं.

फिल्म में भले ही दाऊद को कमजोर और बीमार दिखाया गया हो, लेकिन कामरान के दावों में उसकी दुनिया का एक अलग ही चेहरा सामने आता है.

दाऊद बनते ही दानिश इकबाल को सुनने पड़े थे ताने
फिल्म में दाऊद को एक ऐसे उम्रदराज डॉन के रूप में पेश किया गया, जिसका शरीर भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन अंडरवर्ल्ड में उसका नाम और दबदबा अब भी कायम है. फिल्म ने दर्शकों पर भारी असर छोड़ा था. लोग उसे ही सच मानते हुए वाहवाही करने लगे थे. लंबे समय दाऊद को लेकर न आने वाली अपडेट्स को देखते हुए कई लोगों ने यह समझ लिया था कि फिल्म असली कहानी कह रही है.

'धुरंधर' में दाऊद इब्राहिम यानी 'बड़े साहब' का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश इकबाल को भी इस रोल के लिए कम ताने नहीं सुनने पड़े. पर्दे पर उनका लुक और बीमार दाऊद का अंदाज देखकर लोगों ने तरह-तरह की बातें कीं. किसी को उनका गेटअप हैरान कर गया तो किसी ने उनके किरदार को लेकर सवाल उठाए. हालांकि, दाऊद जैसे विवादित और रहस्यमय किरदार को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था.

अब कामरान फरीदी का दावा अलग ही तस्वीर पेश करती है. दाऊद एक्टिव है और अपना नेटवर्क बखूबी चला रहा है. कामरान फरीदी ने ये बातें आजतक रेडियो के पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' में होस्ट अरविंद ओझा से बातचीत के दौरान शेयर कीं. कामरान के इन दावों एक बार फिर धुरंधर के दाऊद और असल जिंदगी के दाऊद के बीच फर्क को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है.