गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ अभी-अभी ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ अभी-अभी जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ अभी-अभी ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 1 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 15 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 15 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 16 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 16 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 16 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 16 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 16 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 16 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 46 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 46 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 46 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 1 घंटे पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Chhattisgarh

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में

विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे इंडोर स्टेडियम...

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में

इम्पेक्ट न्यूज। गरियाबंद। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल गरियाबंद में किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में 6 सदस्य, जबकि लोक नृत्य एवं लोक गीत में 7-7 सदस्य शामिल होंगे। इन दोनों विधाओं में 3-3 संगतकार अतिरिक्त रूप से शामिल होंगे। दल में पुरुष, महिला अथवा दोनों शामिल हो सकते हैं। चित्रकला एवं कविता लेखन में विजेता प्रतिभागी की संख्या 2-2 निर्धारित किए गए हैं। कविता लेखन में प्रत्येक प्रतिभागी को एक कविता लिखनी होगी, जिसके लिए अधिकतम 90 मिनट का समय निर्धारित है।

कविता हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में लिखी जा सकती है। कविता हिंसात्मक, आपराधिक, आपत्तिजनक अथवा अनुचित विषयवस्तु पर आधारित नहीं होनी चाहिए। नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे। वहीं, रील निर्माण प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम एक मौलिक एवं रचनात्मक रील प्रस्तुत कर सकेगा। रील की अधिकतम अवधि 60 सेकंड होगी तथा इसकी निर्धारित थीम “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” है।

पारंपरिक वेशभूषा विधा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा। युवा उत्सव में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। रॉक बैंड विधा में अधिकतम 10 सदस्य होंगे। इस विधा का आयोजन केवल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, निर्धारित नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

–00–