गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील अभी-अभी कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र अभी-अभी निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द अभी-अभी दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश अभी-अभी कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक अभी-अभी धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को अभी-अभी जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन अभी-अभी सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित अभी-अभी स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 30 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 30 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 30 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 45 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 45 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 घंटे पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 घंटे पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 1 घंटे पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 1 घंटे पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर
राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट से तेजस्वी यादव को झटका, मानहानि मुकदमे को गुजरात से दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई स्थगित

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को झटका देते हुए उनकी याचिका को 22 जनवरी तक स्थगित कर दिया। तेजस्वी यादव ने याचिका में अहमदाबाद की एक मजिस्ट्रेट अदालत में उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मानहानि की शिकायत को गुजरात के बाहर, खासतौर से दिल्ली में ट्रांसफर करने की मांग की है।

यह केस तेजस्वी के बयान "केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं" को लेकर चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में यादव की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए। सिब्बल ने कोर्ट से तेजस्वी यादव के द्वारा की गई टिप्पणियों को वापस लेने पर एक हलफनामा दायर करने के लिए समय मांगा। मगर, जस्टिस ए एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने मामले को 22 जनवरी तक के लिए टाल दिया।

कोर्ट ने पहले शिकायत की कार्यवाही पर रोक लगाई थी
शीर्ष कोर्ट ने इससे पहले राजद नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए आपराधिक मानहानि शिकायत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, साथ ही याचिका दायर करने वाले गुजराती निवासी हरेश मेहता को नोटिस जारी किया था।

अगस्त में तेजस्वी यादव के खिलाफ शुरू हुई जांच
मानहानि के लिए तेजस्वी यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज की गई है । गुजरात की कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में तेजस्वी यादव के खिलाफ शुरुआती जांच की थी और हरेश मेहता द्वारा दायर शिकायत पर उन्हें समन जारी करने के लिए पर्याप्त आधार पाया था।

केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं…
हरेश मेहता की शिकायत के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने मार्च 2023 में पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा था, "वर्तमान स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं, और उनकी धोखाधड़ी को माफ कर दिया जाएगा। अगर वे एलआईसी या बैंकों का पैसा लेकर भाग गए तो कौन जिम्मेदार होगा?" मेहता ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव ने अपने बयानों से सभी गुजरातियों को बदनाम किया है।