गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 4 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 4 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 4 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 19 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 19 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 34 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 34 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 34 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 34 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 34 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 49 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 49 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 49 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल 51 मिनट पहले बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने 1 घंटे पहले सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 2 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार
राष्ट्रीय

दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अगले दो दिनों के लिए जारी हुई ये चेतावनी, कब मिलेगी राहत?

नई दिल्ली
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। यूपी-बिहार में भी ठंड ने कहर बरपा रखा है। आने वाले कुछ दिनों तक इस कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले दो दिनों तक पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। इसके बाद इसमें कुछ सुधार होने और थोड़ी-बहुत राहत मिलने संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर से बारिश का दौर वापस आने वाला है। 8 से 10 जनवरी यानी कि तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में भी अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम और कई जगह भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, कल यानी कि छह जनवरी को राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, आज सबसे ज्यादा ठंड राजस्थान के बीकानेर में पड़ी है, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाया रह रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में 5-7 जनवरी को बहुत घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में छह जनवरी को बहुत घना कोहरा पड़ने वाला है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह से 9 जनवरी, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6-8 जनवरी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में 6 और 7 जनवरी को घना कोहरा दिखने वाला है। कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 5 और 6 जनवरी को इसकी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान में पांच जनवरी और पश्चिमी राजस्थान में पांच जनवरी को कोल्ड डे के हालात रहने वाले हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
वहीं, तमिलनाडु में 5 से 8 जनवरी, केरल में 5-7 जनवरी, लक्षद्वीप में 5 जनवरी, तटीय आंध्र प्रदेश में 7 जनवरी, केरल में 5 जनवरी, तमिलनाडु में 7 जनवरी को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 5 और 6 जनवरी को हल्की बरसात होगी। उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। यहां 8 से 10 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।