शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत अभी-अभी सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित अभी-अभी जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अभी-अभी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज अभी-अभी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 15 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 15 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 16 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 31 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 1 घंटे पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें 1 घंटे पहले मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 1 घंटे पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 1 घंटे पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 1 घंटे पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 1 घंटे पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 1 घंटे पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 2 घंटे पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण
Chhattisgarh

सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत

1076 में शिकायत पर शीघ्र कार्यवाही, सुधार के बाद सोलर ड्यूल पंप हुआ चालू रायगढ़, 27 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने...

सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। 1076 में शिकायत पर शीघ्र कार्यवाही, सुधार के बाद सोलर ड्यूल पंप हुआ चालू

रायगढ़, 27 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने की दिशा में शासन-प्रशासन लगातार काम कर रहा है। सी.एम. हेल्पलाइन 1076 इस व्यवस्था में आम लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। इसका उदाहरण धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम भालूपखना, घुटरापारा में देखने को मिला, जहां शिकायत मिलते ही खराब सोलर ड्यूल पंप को दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था बहाल की गई।

ग्राम निवासी नंद कुमार ने जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की शिकायत सी.एम. हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी। पंप में खराबी के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। शिकायत पर क्रेडा विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैकेनिक से पंप का जांच कराया गया। जिसमें तकनीकी खराबी सामने आने पर आवश्यक सुधार कार्य कर पंप को पुनः चालू कर दिया गया।

अब पंप सुचारू रूप से काम कर रहा है और ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी पेयजल की सुविधा मिल रही है। समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता श्री कुमार ने संतुष्टि जताई। वहीं ग्रामवासियों ने त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। क्या है सी.एम.हेल्पलाइन 1076 सी.एम. हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम है।

इस पर दर्ज शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाती हैं, जहां अधिकारी शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हैं। शिकायत के निराकरण के बाद आवेदक से उसकी संतुष्टि भी जानी जाती है। इसका उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। स.क्र./189/सुजीत सिंह