इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’जिले में क्रीड़ा परिसर मैदान से निकलेगी साइकिल रैली, योग, जुम्बा एवं रस्सी कूद जैसी गतिविधियां भी होंगी आयोजित’
नारायणपुर, 27 नवंबर 2026
कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का आयोजन 29 नवंबर 2026 (रविवार) को जिले में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में साइकिलिंग के साथ योग, जुम्बा एवं रस्सी कूद जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियां भी शामिल रहेंगी।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिला मुख्यालय नारायणपुर में आयोजित जिला स्तरीय साइकिल रैली एवं फिटनेस गतिविधियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर को प्रभारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह साइकिल रैली 29 नवंबर को प्रातः 6रू30 बजे क्रीड़ा परिसर मैदान, नारायणपुर से प्रारंभ होगी। रैली जयस्तंभ चौक, सोनपुर रोड एवं नगरपालिका परिषद नारायणपुर से होते हुए पुनः क्रीड़ा परिसर मैदान पहुंचकर समाप्त होगी। इसी प्रकार विकासखंड ओरछा में भी साइकिल रैली एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत ओरछा को प्रभारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ओरछा को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
ओरछा में रैली प्रातः 6रू30 बजे हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होगी। इस आयोजन में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, माय भारत, एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों, नगरीय निकायों, ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों तथा स्थानीय साइकिलिंग क्लबों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सहभागी समूहों एवं संस्थाओं से फिट इंडिया पोर्टल ीजजचेरू//पिजपदकपं.हवअ.पद/100-ेवब पर पंजीयन कराने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने तथा स्वस्थ एवं फिट समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।
कच्छप/सुरेश्वर/949






