शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत अभी-अभी सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित अभी-अभी जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अभी-अभी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज अभी-अभी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 15 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 15 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 16 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 31 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 1 घंटे पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें 1 घंटे पहले मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 1 घंटे पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 1 घंटे पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 1 घंटे पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 1 घंटे पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 1 घंटे पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 2 घंटे पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण
Chhattisgarh

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

किसान दिनेश पटेल ने धान खरीदी व्यवस्था पर जताया संतोष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति व्यक्त किया आभार रायगढ़, 27 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27...

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। किसान दिनेश पटेल ने धान खरीदी व्यवस्था पर जताया संतोष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति व्यक्त किया आभार

रायगढ़, 27 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिले के 112 उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। अब तक जिले में 602 किसानों से कुल 3,254.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, छाया सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही धान की तौल के लिए बायोमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू का उपयोग किया जा रहा है, जिससे तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो रही है।

धनागर मंडी में धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम बघनपुर के किसान श्री पटेल ने मंडी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। उनका 11 क्विंटल 7 किलोग्राम धान धनागर मंडी में तौल किया गया। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के लिए छाया और पानी की अच्छी व्यवस्था है। बायोमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू से धान की तौल होने से किसानों को सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं और धान खरीदी की प्रक्रिया भी अच्छी तरह संचालित हो रही है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति किसान की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।

घर बैठे टोकन लेने की भी सुविधा धान खरीदी प्रक्रिया को किसानों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन और समिति स्तर पर टोकन प्राप्त करने के दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे अपने मोबाइल से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, ऐप के माध्यम से टोकन लेने में असुविधा होने पर संबंधित सहकारी समिति से भी टोकन प्राप्त करने की सुविधा है। इससे किसानों को अपनी सुविधानुसार धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने में सहूलियत मिल रही है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं

कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं है। निर्धारित मात्रा से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसान भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आदान सहायता के पात्र होंगे। इससे किसानों को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा। स.क्र./186/ चंद्राकर