शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत अभी-अभी सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित अभी-अभी जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अभी-अभी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज अभी-अभी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 15 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 15 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 16 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 31 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 1 घंटे पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें 1 घंटे पहले मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 1 घंटे पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 1 घंटे पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 1 घंटे पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 1 घंटे पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 1 घंटे पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 2 घंटे पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण
Chhattisgarh

जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित

आगजनी, राहत शिविर, घायलों के रेस्क्यू और आपातकालीन बचाव कार्यों का किया गया अभ्यास रायगढ़, 27 नवम्बर 202 / जिले में आपात परिस्थितियों के दौरान नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव कार्यों...

जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। आगजनी, राहत शिविर, घायलों के रेस्क्यू और आपातकालीन बचाव कार्यों का किया गया अभ्यास

रायगढ़, 27 नवम्बर 202

/ जिले में आपात परिस्थितियों के दौरान नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आज नगर सेना कैंप, चांदमारी में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें नगर सेना, जिला प्रशासन, पुलिस, एनसीसी, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभ्यास के दौरान अलग-अलग आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही, बचाव कार्य और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा एवं आपात स्थितियों से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों को मजबूत करना और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

मॉक ड्रिल में साप्ताहिक बाजार में आपात स्थिति, राहत शिविर तथा सार्वजनिक स्थान पर आग लगने जैसी परिस्थितियों के मॉडल तैयार कर अभ्यास किया गया। इस दौरान आग बुझाने, प्रभावित लोगों को बाहर निकालने, घायलों का रेस्क्यू करने और उन्हें राहत शिविर तक पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि सिविल डिफेंस के अंतर्गत 12 प्रकार की प्रमुख सेवाओं को शामिल किया गया है।

इन सेवाओं के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा, बचाव और राहत कार्य किए जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया बेहद महत्वपूर्ण होती है। मॉक ड्रिल के माध्यम से यह अभ्यास किया गया कि आपात स्थिति उत्पन्न होने पर किस प्रकार तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला जाए और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाएं।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ब्लासियुस कुजूर ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से आपात परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की भूमिका और उनकी कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिलती है। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जरूरत के समय त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य करने की क्षमता मजबूत होती है। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स.क्र./188/ चंद्राकर