शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था अभी-अभी छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान अभी-अभी विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 16 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 45 मिनट पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 45 मिनट पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 46 मिनट पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 1 घंटे पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें 1 घंटे पहले मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 1 घंटे पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 1 घंटे पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 1 घंटे पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 1 घंटे पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 1 घंटे पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 1 घंटे पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 2 घंटे पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 2 घंटे पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 2 घंटे पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 2 घंटे पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था

स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न रायपुर, 27 नवम्बर 2026 छत्तीसगढ़ में शासकीय डेटा के सुरक्षित रखरखाव, विभागों के बीच सुचारू डेटा साझाकरण और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 के प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न

रायपुर, 27 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ में शासकीय डेटा के सुरक्षित रखरखाव, विभागों के बीच सुचारू डेटा साझाकरण और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव विकासशील ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर विकसित डेटा प्रबंधन व्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश में सुदृढ़ डेटा गवर्नेंस प्रणाली और डेटा सेंटर विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इसका उद्देश्य विभिन्न शासकीय विभागों के डेटा का व्यवस्थित संधारण करना और केंद्र सरकार के साथ आवश्यक डेटा साझा करने की व्यवस्था बनाना है, जिससे नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिल सके।

*डीपीडीपी एक्ट, 2023 और नागरिक अधिकारों पर समीक्षा*

बैठक में वर्ष 2027 तक डीपीडीपी एक्ट, 2023 के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें, नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, रखरखाव की जिम्मेदारी, डेटा फिड्यूशियरी व डेटा प्रोसेसर की भूमिका तथा केंद्र व राज्य के संबंधित विभागों की जवाबदेही है। नागरिकों को अपने डेटा की जानकारी प्राप्त करने, उसमें सुधार कराने, डेटा हटाने का अनुरोध करने, शिकायत दर्ज कराने, प्रतिनिधि नामित करने तथा दी गई सहमति वापस लेने के अधिकारों की जानकारी दी गई।

*केंद्रीकृत कंसेंट मॉड्यूल और 24X7 निगरानी के निर्देश*

मुख्य सचिव श्री ने निर्देश दिए कि विभिन्न शासकीय विभागों के एप्लीकेशन में नागरिकों की सहमति लेने के लिए एक सामान्य एवं केंद्रीकृत कंसेंट मॉड्यूल विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सरल, सुरक्षित और स्वचालित हो तथा सभी एप्लीकेशन में सहमति प्रबंधन के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही, डेटा की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) के माध्यम से 24 घंटे सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी पर जोर दिया गया।

*‘डिजिटल द्वार’ प्लेटफॉर्म और कार्यशाला का आयोजन*

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के डेटा एक्सचेंज प्लेटफॉर्म ‘डिजिटल द्वार’ के प्रभावी उपयोग और विकास पर विशेष रूप से चर्चा हुई, जिसके जरिए विभिन्न शासकीय विभागों के बीच डेटा का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डीपीडीपी एक्ट और डिजिटल द्वार प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी देने तथा आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

11350/राठौर