शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 मिनट पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 मिनट पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 मिनट पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 16 मिनट पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 46 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 46 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 46 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 46 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 46 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 1 घंटे पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 1 घंटे पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 1 घंटे पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 1 घंटे पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 1 घंटे पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 2 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 2 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़
Chhattisgarh

हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान

7 एकड़ भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से रोपे गए एक हजार पौधे, 88 प्रतिशत पौधे जीवित महिला स्व-सहायता समूह के हाथों में हरियाली के संरक्षण की कमान, पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका...

हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। 7 एकड़ भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से रोपे गए एक हजार पौधे, 88 प्रतिशत पौधे जीवित

महिला स्व-सहायता समूह के हाथों में हरियाली के संरक्षण की कमान, पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन की पहल

रायपुर, 27 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड की ग्राम पंचायत खिसोरा में सामुदायिक भागीदारी से बंजर भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कभी वीरान नजर आने वाली चारागाह भूमि अब हरियाली की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।

वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में सात एकड़ चारागाह भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से विभिन्न प्रजातियों के एक हजार पौधे लगाए गए हैं। इनमें से वर्तमान में 880 पौधे जीवित हैं। खिसोरा में पर्यावरण संरक्षण की इस पहल के तहत आम, जामुन, करौंदा, गुलमोहर, आंवला, पीपल और बरगद सहित विभिन्न फलदार, औषधीय एवं छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

आने वाले वर्षों में ये पौधे ग्रामीणों को फल, पोषण और छाया उपलब्ध कराने के साथ जैव विविधता के संरक्षण तथा स्थानीय पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। वृक्षारोपण से मिट्टी के कटाव को रोकने, वर्षा जल के संचयन और भूमि में नमी बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। इस पहल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता वृक्षारोपण के साथ पौधों के दीर्घकालीन संरक्षण की व्यवस्था है।

पौधों की सिंचाई, सुरक्षा, निराई-गुड़ाई एवं नियमित देखरेख की जिम्मेदारी तीन वर्ष की लीज अवधि के लिए आस्था महिला संगठन, करेलीबाड़ी से जुड़े आस्था महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। इससे महिलाओं को आजीविका से जुड़ने के अवसर मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी मिल रहा है। ग्राम पंचायत खिसोरा में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत अधोसंरचना विकास एवं जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।

इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों को समृद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खिसोरा की यह पहल ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के समन्वय का उदाहरण बन रही है। सामुदायिक भूमि का सदुपयोग और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से विकसित हो रहा यह हरित क्षेत्र आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध गांव की आधारशिला तैयार कर रहा है।

11343/विष्णु