शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अभी-अभी रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 30 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 30 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 30 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 30 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 30 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 45 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 1 घंटे पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 1 घंटे पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 1 घंटे पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 1 घंटे पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 2 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 2 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 2 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त
Chhattisgarh

रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

किसान दिनेश पटेल ने धान खरीदी व्यवस्था पर जताया संतोष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति व्यक्त किया आभार रायपुर, 27 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27...

रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। किसान दिनेश पटेल ने धान खरीदी व्यवस्था पर जताया संतोष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति व्यक्त किया आभार

रायपुर, 27 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। रायगढ़ जिले के 112 उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। अब तक रायगढ़ जिले में 602 किसानों से कुल 3,254.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, छाया सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही धान की तौल के लिए बायोमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू का उपयोग किया जा रहा है, जिससे तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो रही है।

धनागर मंडी में धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम बघनपुर के किसान श्री पटेल ने मंडी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। उनका 11 क्विंटल 7 किलोग्राम धान धनागर मंडी में तौल किया गया। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के लिए छाया और पानी की अच्छी व्यवस्था है। बायोमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू से धान की तौल होने से किसानों को सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं और धान खरीदी की प्रक्रिया भी अच्छी तरह संचालित हो रही है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति किसान की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।

घर बैठे टोकन लेने की भी सुविधा

धान खरीदी प्रक्रिया को किसानों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन और समिति स्तर पर टोकन प्राप्त करने के दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे अपने मोबाइल से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, ऐप के माध्यम से टोकन लेने में असुविधा होने पर संबंधित सहकारी समिति से भी टोकन प्राप्त करने की सुविधा है। इससे किसानों को अपनी सुविधानुसार धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने में सहूलियत मिल रही है।

21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं

कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं है। निर्धारित मात्रा से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसान भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आदान सहायता के पात्र होंगे। इससे किसानों को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा।