इम्पेक्ट न्यूज। मुंगेली। इच्छुक रॉक बैंड दल 30 नवंबर 2026 तक गूगल लिंक के माध्यम से करा सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन 03 एवं 04 दिसंबर को बिलासपुर में होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव मुंगेली, 27 नवंबर 2026//
युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन आगामी 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को बिलासपुर में प्रस्तावित है। इस उत्सव में रॉक बैंड विधा के इच्छुक प्रतिभागियों को सीधे राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
रॉक बैंड विधा में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल लिंकhttps://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeB76SfBxS6feysBqZIQ0dgWEHFhJkcQTyKIW3KHZG0bMylnA/viewform?usp=publish-editor के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रॉक बैंड विधा का आयोजन जिला स्तर पर नहीं किया जाएगा, बल्कि इस विधा में प्रतिभागियों को सीधे राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
इच्छुक रॉक बैंड दल निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते हैं। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दो दिनों तक किया जाएगा। प्रत्येक रॉक बैंड दल को अपनी प्रस्तुति के लिए अधिकतम 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम की समय-सारणी एवं उपलब्ध मंचीय समय को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश से प्राप्त ऑनलाइन प्रविष्टियों की स्क्रूटनी की जाएगी।
इसके आधार पर अधिकतम 33 रॉक बैंड दलों का अंतिम चयन किया जाएगा, जिन्हें राज्य स्तरीय मंच पर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
क्रमांक// 11-91






