शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 1 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 17 मिनट पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 17 मिनट पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 31 मिनट पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 31 मिनट पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 31 मिनट पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 47 मिनट पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 52 मिनट पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 1 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 3 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 3 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
Chhattisgarh

’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’

’उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 13 विद्यार्थियों का अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन’ नारायणपुर, 27 नवम्बर 2026 दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता 2026 में लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर के...

’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 13 विद्यार्थियों का अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन’

नारायणपुर, 27 नवम्बर 2026

दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता 2026 में लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को उपविजेता का गौरव दिलाया। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह कृषि महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कुल 18 खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें नारायणपुर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री जी.एल. शर्मा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ. एम.एल. कुर्रे के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. निक्की अग्रवाल एवं डॉ. करिश्मा ने टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

’छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में हासिल किए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान’

महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई खेल स्पर्धाओं में पदक एवं स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में 200 मीटर दौड़ में कौशल्या, 400 मीटर दौड़ में भूमिका, 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका, खो-खो में छात्राओं की टीम तथा बैडमिंटन एकल में चंदा उसेंडी शामिल रहीं। द्वितीय स्थान पर 800 मीटर दौड़ में प्रियंका दीवान, टेबल टेनिस एकल में चंदा उसेंडी तथा बैडमिंटन युगल में चंदा उसेंडी एवं तृप्ति साहू ने सफलता हासिल की। वहीं तृतीय स्थान पर 800 मीटर दौड़ में वंदना, लंबी कूद में अनीता तथा भाला फेंक में चंपा ने स्थान प्राप्त किया।

’छात्रों ने भी दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किए पुरस्कार’

छात्र वर्ग में भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में शुभम कुमार उर्वशा तथा 1500 मीटर दौड़ में पीतांबर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में शुभम कुमार उर्वशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस युगल में कृष्ण कुमार भुआर्य एवं वैभव साहू, रिले रेस में रोहित, पीतांबर, दिलीप एवं सन्नूराम इडतो तथा कबड्डी में छात्रों की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में सन्नूराम इडतो तथा 400 मीटर दौड़ में दिलीप ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

’अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए 13 विद्यार्थियों का चयन’

दक्षिण क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। महाविद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों का चयन आगामी अंतर क्षेत्रीय (इंटर-जोनल) खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

’महाविद्यालय में खुशी का माहौल, खिलाड़ियों को दी गई बधाई’

छरू कृषि महाविद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में नारायणपुर महाविद्यालय का उपविजेता बनना संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री जी.एल. शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

प्रमुख मैनेजर एवं प्रशिक्षक, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मदन लाल कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय नारायणपुर उपविजेता रहा जिसके सहयोगी मैनेजर डॉ. निक्की अग्रवाल एवं डॉ. करिश्मा रहें। जिसके संस्था प्रमुख अधिष्ठाता डॉ. जी. एल. शर्मा ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने चयनित 13 विद्यार्थियों को आगामी अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों और चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नारायणपुर के कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि जिले के लिए भी गर्व का विषय है। कच्छप/सुरेश्वर/948