शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 9 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 9 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 9 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 9 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 9 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 9 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 54 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
राष्ट्रीय

भारत और अमेरिका के बीच MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन डील अब आगे बढ़ी

वॉशिंगटन/नई दिल्‍ली
भारत और अमेरिका के बीच MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन डील अब आगे बढ़ गई है। अमेरिकी संसद के मंजूरी द‍िए जाने के बाद बाइडन सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारत अमेरिका से 31 किलर ड्रोन खरीदना चाहता है ताकि मिसाइलों से लैस MQ-9B से सतह और समुद्र के नीचे छिपी पनडुब्बियों के लिए आसानी से अभियान चलाया जा सके। भारत यह ड्रोन विमान ऐसे समय पर खरीद रहा है जब हिंद महासागर से लेकर लद्दाख तक चीनी सेना की गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ती जा रही हैं। यही नहीं पाकिस्‍तान भी चीन और तुर्की से बड़े पैमाने पर किलर ड्रोन खरीद रहा है। यह पूरा ड्रोन सौदा करीब 4 अरब डॉलर का होने जा रहा है। यही वजह है कि ड्रोन की कीमत को लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रीडेटर ड्रोन फ्रांसीसी राफेल और अमेरिकी एफ 35 फाइटर जेट से भी महंगे हैं।

भारत को मिलेगी हेलफायर मिसाइल

अमेरिका के साथ हो रहे 4 अरब डॉलर के ड्रोन सौदे में कई हथियार और सेंसर भी शामिल हैं। भारत कुल 31 MQ-9B स्‍काई गार्डियन ड्रोन विमान खरीद रहा है। इसमें 15 भारतीय नौसेना, बाकी ड्रोन भारतीय सेना और वायुसेना को दिए जाएंगे। भारत ने इस डील के साथ हेलफायर मिसाइलें और लेजर स्‍माल डायामीटर बम का भी समझौता किया है। ये ड्रोन विमान AESA निगरानी रेडॉर से लैस होंगे। भारत और अमेरिका के बीच पिछले एक दशक से इस ड्रोन समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। भारत ने इसकी भारी कीमत को देखते हुए पहले कम संख्‍या में इसे लेने का फैसला किया था लेकिन अब इसे फिर से 31 तक कर दिया गया है।

भारत ने अमेरिका से लीज पर दो सी गार्डियन ड्रोन खरीदे थे और इसकी मदद से साल 2020 में गलवान हिंसा के दौरान चीनी सेना की हिमालय में निगरानी की थी। इस ड्रोन को बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल एटामिक्‍स के मुताबिक MQ-9B स्‍काई गार्डियन ड्रोन 40 से ज्‍यादा घंटे तक हर तरीके के मौसम में हवा में उड़ सकते हैं। इससे चाहे दिन हो या रात हर समय निगरानी किया जा सकता है। इस डील के बाद MQ-9B ड्रोन कीमत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यही नहीं  रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना एक समय में पाकिस्‍तान और चीन की युद्धक तैयारियों के खिलाफ इस ड्रोन विमान की क्षमता को लेकर सवाल उठाया था।

राफेल, एफ-35 से भी महंगा है अमेरिकी ड्रोन!

चीन और पाकिस्‍तान दोनों ही के पास सतह से हवा में मार करने वाली घातक मिसाइलें हैं जो इस ड्रोन के लिए बड़ा खतरा हैं। इसके अलावा इस प्रीडेटर ड्रोन की कीमत भी पूरी डील को लेकर सवाल उठा रही थी। वह भी तब जब भारत को लड़ाकू विमान से लेकर अत्‍याधुनिक टैंकों और नेवी को युद्धपोतों की सख्‍त जरूरत है। ऐसे में ड्रोन खरीदने के लिए इतना पैसा खर्च करने को लेकर सवाल उठे। भारत के लड़ाकू विमान पायलट रह चुके रक्षा विश्‍लेषक विजेंद्र के ठाकुर के मुताबिक MQ-9 जैसे रीपर ड्रोन कम क्षमता के युद्ध के लिए फायदेमंद हैं लेकिन अगर चीन और पाकिस्‍तान से लड़ाई होती है तो यह कम क्षमता का नहीं होगा और ऐसे में ये ड्रोन बहुत कारगर नहीं होंगे।

ठाकुर ने कहा कि इसके बाद भी भारत एक MQ-9B ड्रोन के लिए 99 मिल‍ियन डॉलर चुका रहा है। वहीं भारत ने एक राफेल विमान के लिए 98 मिल‍ियन डॉलर दिए थे। वहीं एक अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट की कीमत 89.2 मिल‍ियन और सुखोई 35 की कीमत 42 मिल‍ियन डॉलर है। अगर रूस के सबसे आधुनिक फाइटर जेट सुखोई 75 की बात करें तो एक विमान की कीमत मात्र 30 मिल‍ियन डॉलर है। हालांकि हर कोई विजेंद्र ठाकुर से सहमत नहीं है। वाइस एडमिरल रिटायर शेखर सिन्‍हा यूरोएशियन टाइम्‍स से कहते हैं कि एक लड़ाकू विमान को एक ही मिशन के दौरान कई बार तेल भरना पड़ता है लेकिन रीपर ड्रोन लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है। इससे फाइटर जेट फ्री रहेंगे और अन्‍य मिशन को अंजाम दे सकेंगे।