गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील अभी-अभी कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र अभी-अभी निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द अभी-अभी दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश अभी-अभी कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक अभी-अभी धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को अभी-अभी जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन अभी-अभी सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित अभी-अभी स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 30 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 30 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 30 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 45 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 45 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 घंटे पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 घंटे पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 1 घंटे पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 1 घंटे पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर
खेल

मॉडल गर्लफ्रेंड की गोली मारकर की हत्या…जेल से बाहर आया खिलाड़ी, 6 गोल्ड भी जीत चुका है

प्रिटोरिया
दक्षिण अफ्रीका के एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया गया है और अब वह घर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के सुधार विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने पिस्टोरियस की रिहाई के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। घोषणा सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की गई, जिससे पता चलता है कि सुधार अधिकारियों ने ओलिंपिक धावक को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के अटेरिजविले सुधार केंद्र से सुबह रिहा कर दिया। पिस्टोरियस के दोनों पैर नहीं है और वह कृत्रिम पैरों के सहारे दौड़ते हैं।

गर्लफ्रेंड की हत्या
पिस्टोरियस ने 2013 में वेलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के लिए मिली 13 साल और पांच महीने की सजा में से लगभग नौ साल की सजा काट ली है। नवंबर में उन्हें पैरोल देने को मंजूरी दे दी गई थी। पिस्टोरियस ने 14 फरवरी 2013 को तड़के शौचालय के दरवाजे से कई बार गोली मारकर स्टीनकैंप की हत्या कर दी थी। दक्षिण अफ्रीका में गंभीर अपराध करने वाले अपनी कम से कम आधी सजा काटने के बाद पैरोल के पात्र होते हैं। पिस्टोरियस के शुरू में प्रिटोरिया के वाटरक्लूफ में अपने चाचा के घर में रहने की उम्मीद थी और उस घर के बाहर एक पुलिस वैन खड़ी देखी गई थी।

2029 में खत्म होगी सजा
सुधार विभाग ने पिस्टोरियस की रिहाई की घोषणा कहा कि वे, ‘यह पुष्टि करने में सक्षम हैं कि ऑस्कर पिस्टोरियस पांच जनवरी 2024 से प्रभावी रूप से पैरोल पर हैं। उन्हें सामुदायिक सुधार प्रणाली में रखा गया था और अब वह घर पर हैं।’ दिसंबर 2029 में शेष सजा समाप्त होने तक पिस्टोरियस सख्त शर्तों के तहत पैरोल पर रहेंगे। गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की मां जून स्टीनकैंप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कानून के तहत पिस्टोरियस की पैरोल स्वीकार कर ली है।

गर्लफ्रेंड की मां का विरोध
जून स्टीनकैंप ने कहा, ‘क्या रीवा को न्याय मिला है? क्या ऑस्कर ने पर्याप्त समय जेल में बिताया है? यदि आपका प्रियजन कभी वापस नहीं आ रहा है तो कभी भी न्याय नहीं हो सकता है, कितना भी समय जेल में बीते पर रीवा वापस नहीं आएगी।’ हम जो पीछे रह गए हैं वे आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। ऑस्कर पिस्टोरियस की पैरोल पर रिहाई के साथ, मेरी एकमात्र इच्छा यह है कि मुझे रीवा की विरासत को जारी रखने के लिए रीवा रेबेका स्टीनकैंप फाउंडेशन पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए अपने अंतिम वर्ष शांति से जीने की अनुमति दी जाएगी।’