बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 23 मिनट पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर 26 मिनट पहले धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर 47 मिनट पहले दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार 57 मिनट पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक 1 घंटे पहले सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री 1 घंटे पहले SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर 2 घंटे पहले भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 2 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 2 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना 3 घंटे पहले वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 3 घंटे पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 3 घंटे पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 3 घंटे पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 3 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 4 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 4 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 4 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 4 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 15 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 15 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक
खेल

धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर

धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को अपने हर वादे को निभाने के लिए जाना जाता है। चाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रांति लाकर 2011 का वनडे विश्व कप जिताना हो या फिर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाकर सबसे कामयाब टीम बनाना धोनी ने हर लक्ष्य को बखूबी हासिल किया। पिछले कई सालों से जब भी उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई गईं तो कभी डेफिनेटली नॉट कहकर तो कभी फैंस को यह भरोसा दिलाकर कि उनके पास अभी काफी समय है उन्होंने हर बार मैदान पर वापसी की। लेकिन मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल से उनके संन्यास और सीएसके का मेंटर बनने की आधिकारिक घोषणा के साथ ही एक ऐसा वादा अधूरा रह गया जिसका इंतजार चेन्नई के करोड़ों फैंस बेसब्री से कर रहे थे।

चिदंबरम स्टेडियम में खेला था आखिरी मैच
चेन्नई और एमए चिदंबरम स्टेडियम से धोनी का रिश्ता हमेशा बेहद खास रहा है क्योंकि इसी मैदान पर उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था और यहीं वह थाला के रूप में अमर हो गए। साल 2021 में सीएसके को चौथा खिताब जिताने के ठीक बाद चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने फैंस से वादा किया था कि वह अपना आखिरी टी20 मुकाबला इसी शहर में खेलेंगे। उस समय उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा था, 'मैं इस बारे में सोचूंगा अभी काफी समय है अभी हम सिर्फ नवंबर में हैं और आईपीएल 2022 अप्रैल में खेला जाएगा। मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। आप जानते हैं कि मैंने अपना आखिरी घरेलू वनडे मैच अपने गृहनगर रांची में खेला था। इसलिए उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा, चाहे वह अगले साल हो या पांच साल बाद हम वास्तव में नहीं जानते।'

धोनी ने पूरा नहीं किया वादा
हालांकि, समय के पहिए ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि चेपॉक के मैदान पर विदाई मैच खेलने का धोनी का यह सपना और वादा पूरा नहीं हो सका। आंकड़ों के पन्नों में धोनी का आखिरी आईपीएल मुकाबला 25 मई 2025 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दर्ज हो गया, जहां उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका भी नहीं मिला। वहीं, आईपीएल के मैदान पर उनके बल्ले से निकली आखिरी पारी इस मुकाबले से पांच दिन पहले दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी, जिसमें इस दिग्गज बल्लेबाज ने 16 रनों का योगदान दिया था। इस तरह बिना किसी भव्य विदाई मैच के ही धोनी के शानदार खेल करियर पर विराम लग गया।

15-20 सालों तक रहूंगा साथ
भले ही चेन्नई के मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलने का वादा अधूरा रह गया हो लेकिन माही ने अपने चाहने वालों को दिए एक दूसरे बड़े वादे को निभाने की शुरुआत कर दी है। साल 2025 में चेन्नई में हुए एक इवेंट के दौरान उन्होंने साफ कर दिया था कि वह अगले 15-20 सालों तक पीली जर्सी यानी सीएसके के साथ जुड़े रहेंगे। तब उन्होंने कहा था, 'मैंने हमेशा कहा है कि मेरे पास फैसला लेने के लिए बहुत समय है, लेकिन अगर आप पीली जर्सी में वापस आने के बारे में पूछ रहे हैं तो मैं हमेशा पीली जर्सी में ही रहूंगा चाहे मैं खेल रहा होऊं या नहीं यह एक अलग बात है। मैं और सीएसके, हम अगले 15-20 सालों तक भी साथ हैं।'