शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 6 मिनट पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 6 मिनट पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 36 मिनट पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 1 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 1 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 1 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 1 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 1 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 1 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 1 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 1 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 2 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 2 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 2 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 2 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 2 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 2 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 2 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप
समाज

संत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये काम, बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा

वसंत पंचमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मान्यता है कि बसंत पंचमी ही वो दिन था, जब वेदों की देवी माता सरस्वती प्रकट हुई थीं. इस दिन को विवाह के लिए भी बेहद अच्छा और शुभ माना जाता है. वसंत पंचमी के दिन भी शादियां काफी होती हैं. वसंत पंचमी के साथ ही वसंत ऋतु का भी आगमन होता है. आपको बता दें कि इस वर्ष वसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ शुभ कार्य करते हैं तो आपको कई तरह से लाभ होगा. चलिए जानते हैं वसंत पंचमी में सरस्वती पूजा का महत्व और राशि के अनुसार कौन-कौन से कार्य करना है लाभकारी.

बसंत पंचमी में सरस्वती पूजा का महत्व
 मान्यता है कि वसंत पंचमी के ही दिन वेदों की देवी प्रकट हुई थीं. ऐसे में इस दिन को शिक्षा, नई कला शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है. इस शुभ अवसर पर मां के भक्तों को अपने घर में सरस्वती यंत्र स्थापित करना चाहिए. आपके बच्चे पढ़ाई नहीं करते हैं, उनका पढ़ने में मन नहीं लग रहा है, जीवन में निराशा है तो वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अवश्य करें.

वसंत पंचमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि– यदि आपका राशिफल मेष है तो आप वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती कवच का पाठ करें. यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है. इससे बुद्धि की प्राप्ति होती है. कोई भी कार्य करने में एकाग्रता आती है.

वृषभ राशि- यदि आप वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विधि अनुसार करते हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद चंदन का तिलक लगाएं. मां के प्रिय सफेद फूल अर्पित करें. ऐसा करने से ज्ञान में भी वृद्धि होती है.

मिथुन राशि- ज्योतिष अनुसार, इस शुभ दिन पर आप सरस्वती मां की पूजा करते समय हरे रंग की कलम अर्पित करें. आपकी हर मनोकामनाओं की पूर्ति होगी. ऐसा करते समय आप उनसे अपने अंदर छिपी इच्छा व्यक्त कहें.

कर्क राशि– इस दिन आप सरस्वती जी को खीर का भोग लगाएंगे तो इससे संगीत से जुड़े लोगों के लिए ऐसा करना लाभकारी होगा.

सिंह राशि– मान्यता है कि वसंत पंचमी पर पूजा करते समय गायत्री मंत्र का कम से कम 27 बार जाप करने से काफी फायदेमंद होता है. आप जाप जितना अधिक करेंगे, उतना ही आपके लिए लाभकारी होगा. ये करने से विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों की मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी.

कन्या राशि- यदि आपके बच्चों को मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो आप वसंत पंचमी के शुभ दिन पर उन्हें पढ़ाई की सामग्री भेंट करें. इससे पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. बच्चों का ध्यान, मन पढ़ाई में लगता है. एकाग्रता आती है.

तुला राशि– ज्योतिष के अनुसार, यदि आपको वाणी से संबंधित कोई समस्या है तो आप इस दिन किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करें. इससे आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी.

वृश्चिक राशि- इस दिन आप शुभ मुहूर्त पर मां सरस्वती की पूजा करें. फिर इसके बाद उन्हें लाल रंग की कलम अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी याद्दाश्त से संबंधित समस्या दूर हो सकती है.

धनु राशि- सरस्वती पूजा के दिन मां को किसी अन्य रंग की मिठाई का भोग ना लगाएं. पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना ही शुभ होता है. वसंत पंचमी के दिन का शुभ रंग ही पीला है. इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. इतना ही नहीं, उच्च शिक्षा की कामना भी पूरी होती है.

मकर राशि- वसंत पंचमी के दिन आप किसी निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज दान करें. इससे बुद्धि में विकास होगा.

कुंभ राशि- चाहते हैं कि आपके बच्चों के ऊपर सदा मां सरस्वती जी की कृपा बनी रहे तो इस दिन गरीब बच्चों को स्कूल बैग, किताबें या फिर अन्य पढ़ाई-लिखाई की चीजों का दान करें.

मीन राशि- सरस्वती पूजा के दिन कन्याओं को पीले रंग के कपड़े दान करने से करियर में आने वाली समस्याओं का समाधान होता है.