गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 10 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 10 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 10 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 10 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 10 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 25 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 25 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 25 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 1 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 1 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 2 घंटे पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई 2 घंटे पहले शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट 2 घंटे पहले तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 2 घंटे पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 3 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके
राष्ट्रीय

दारू के बाद अब दवा पर CBI जांच, LG की सिफारिश गृह मंत्रालय से मंजूर

नई दिल्ली
अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अब दवा से लेकर दारू तक घिरती दिख रही है। आए दिन 'आप' सकार के लिए नई-नई मुश्किलें पैदा हो रही हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कथित घटिया दवाओं की सप्लाई की सीबीआई जांच कराने को हरी झंडी दिखा दी है। सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में घटिया दवाओं की सप्लाई की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का आदेश दिया है। दिसंबर में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना ने गृह मंत्रालय से मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- सीबीआई जांच का स्वागत
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कथित घटिया दवाओं की सप्लाई की सीबीआई जांच का स्वागत करते हुएए स्वास्थ्य विभाग के सचिव को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "मैंने पिछले साल मार्च में पद संभालने के तुरंत बाद दवाओं का ऑडिट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने निर्देशों का पालन नहीं किया। मैं इस मामले की सीबीआई जांच का स्वागत करता हूं, लेकिन केंद्र इस अधिकारी को क्यों बचा रहा है।" भारद्वाज ने कहा, ''उन्हें तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए।''

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने 28 दिसंबर 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर उससे दिल्ली सरकार के अधीन अस्पतालों में घटिया दवाओं की सप्लाई की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी। दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने ऐसी दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जो 'गुणवत्ता मानक जांच' में फेल हो गई थीं तथा जिनसे 'लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।'

सतर्कता निदेशालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गए पत्र में कहा गया था, ''मुझे यह कहने का निर्देश दिया गया है कि 'खराब गुणवत्ता' वाली ऐसी दवाओं की सप्लाई पर कार्रवाई केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरी सप्लाई चेन की जांच करने की जरूरत है और उस जांच में विनिर्माताओं से दवा खरीदने वाले एवं उन दवाओं को अस्पतालों (मरीजों) तक पहुंचाने वाले सप्लायर्स की भूमिका की भी जांच हो।''

उसमें कहा गया, ''मामले की गंभीरता तथा 'घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं' की सप्लाई के सिलसिले में कंपनी की मंशा से पर्दा हटाने की जरूरत है और आगे की जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपे जाने का अनुरोध किया जाता है।'' अधिकारियों के अनुसार, जो घटिया दवाएं पाई गई हैं, उनमें फेफड़े और पेशाब नली के संक्रमण के इलाज में काम आने वाली दवा 'सेफालेक्सिन' शामिल हैं। उपराज्यपालज को सौंपी गई सतर्कता विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी लैबों को भेजे गए दवाओं के 43 नमूनों में से तीन टेस्ट में फेल रहे और 12 रिपोर्ट लंबित थीं। इसके अलावा, निजी लैबों को भेजे गए अन्य 43 नमूनों में से पांच फेल रहे।

हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा था कि दिल्ली सरकार मामले में जांच लंबित रहने तक उपराज्यपाल वीके सक्सेना से स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश करेगी। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।