शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 9 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 9 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 9 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 9 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 9 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 9 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 54 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
स्वास्थ्य

कोरियाई लोगों द्वारा स्वस्थ और युवा रहने के लिए उपयोग किए जाने वाले 8 विटामिन और सप्लीमेंट

कोरियन कल्‍चर का खुमार इन दिनों लोगों पर खूब चढ़ा हुआ है। खासतौर से बात अगर यंग और हेल्‍दी रहने की हो, ताे ज्‍यादातर लोग करियन पद्धतियों पर ही भरोसा करते हैं। ये तो आप भी अच्‍छे से जानते हैं कि कोरियाई लोग अपनी उम्र से बहुत ज्‍यादा यंग और फिट दिखते हैं। इसका पूरा श्रेय जाता है उनके वर्कआउट और उनकी डाइट को।

ये लोग पोषक तत्‍वों से भरपूर मछली, सब्जियां, फर्मेन्टेड फूड्स का सेवन ज्‍यादा करते हैं, वहीं रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी भी इनकी फिटनेस को बढ़ावा देती है। इसके अलावा कुछ तरह की पारंपरिक चाय और रिलैक्सेशन टेक्निक भी हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को मेंटेन करने में मदद करती हैं। अगर आप भी अपने समग्र स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो कोरियाई लोगों की तरह कुछ सप्‍लीमेंट्स का उपयोग शुरू कर दीजिए। अपनी ओवरऑल हेल्थ को प्रमोट करने के लिए कोरियाई लोग अक्‍सर इसे अपने रूटीन में शामिल करते हैं। तो आइए जानते हैं इन 8 सप्लीमेंट के बारे में।

​ग्रीन टी का अर्क

ग्रीन टी सदियों से कोरियाई संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। इसके कई हेल्‍थ बेनिफिट्स हैं। पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट सप्लीमेंट मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ावा देने, हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रहने और वेट मैनेजमेंट में मदद करता है।

​हल्दी

कोरियाई व्यंजनों में हल्‍दी का यूज बहुत होता है। इस जड़ी बूटी में करक्यूमिन होता है। यह अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। इसके स्‍वास्‍थ लाभों का जानकर कई कोरियाई लोग अब जोड़ों के स्वास्थ्य और सूजन को कम करने के लिए हल्दी का इस्‍तेमाल करने लगे हैं।

​विटामिन सी

विटामिन सी इंडियन स्किन के लिए भी बहुत असरदार है। अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में यह अहम भूमिका निभाता है। कोरियाई लोग अक्सर अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे खट्टे फल, जामुन और हरी सब्जियां शामिल करते हैं।

इसके अलावा कई लोग विटामिन सी के सप्‍लीमेंट्स पर निर्भर हैं। खासकर ठंड और फ्लू के मौसम में इम्‍यूनिटी को मजबूत करने के लिए ये लोग इसका सेवन रोजाना करते हैं।

​कोलेजन

स्किन को यंग बनाए रखने में कोलेजन की भूमिका अहम है। कोलेजन एक प्रोटीन है, जो त्वचा, बालों और नाखूनों को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। कई कोरियाई लोग अपनी ब्‍यूटी डाइट में कोलेजन के सप्‍लीमेंट लेते हैं।

माना जाता है कि ये सप्लीमेंट त्वचा की लोच और हाइड्रोजन को बढ़ावा देते हैं। इतना ही नहीं यह चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करने का अच्‍छा तरीका है।

​​ओमेगा-3 फैटी एसिड

सैल्मन और मैकेरल जैसी फैट से भरपूर मछली में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। चूंकि हर कोई नियमित रूप से मछली का सेवन नहीं करता, इसलिए कई कोरियाई लोग ओमेगा-3 के सप्‍लीमेंट लेना पसंद करते हैं।

खासकर अगर वह मछली के तेल या शैवाल से मिले, तो ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह सप्‍लीमेंट हृदय के स्‍वस्‍थ्‍य और सूजन को कम करता है, जिससे आप बढ़ती उम्र में जवां और फिट दिखाई देते हैं।

प्रोबायोटिक्स

हम भारतीय लोग पेट के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रोबायोटिक्‍स का सेवन करते हैं। यही प्रोबायोटिक्‍स दक्षिण कोरिया में पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। फर्मेंटेड फूड जैसे किमची, दही और अन्य पारंपरिक कोरियाई व्यंजन गुड बैक्टीरिया के सेवन में योगदान करते हैं। हालांकि, कई कोरियाई लोग पाचन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोबायोटिक सप्लीमेंट का भी सेवन करने लगे हैं।

​रेड जिनसेंग

रेड जिनसेंग, एक पॉपुलर पारंपरिक कोरियाई उपचार है। यह अपने एडाप्टोजेनिक गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह तनाव को दूर करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। रेड जिनसेंग का सेवन कोरियाई लोग कैप्सूल, अर्क , चाय और टॉनिक में एक कंपोनेंट के रूप में करते हैं।

कोरियाई लोगों की आदतों को कैसे अपने जीवन में लागू करें

1- रंगीन सब्जियों, टोफू और मछली जैसे लीन प्रोटीन और किमची जैसे फर्मेन्‍टेड फूड्स के साथ संतुलित भोजन का सेवन करें।
2- माइंडफुल ईटिंग के लिए पोर्शन कंट्रोल पर ध्‍यान दें।
3- डेली वॉक या ताइक्वांडो जैसी फिजिकल एक्‍सरसाइज कर सकते हैं।
4- सोने और जागने का शेड्यूल बनाएं।
5- त्वचा की देखभाल पर जोर दें।
6- पारंपरिक चाय पीकर हाइड्रेटेड रहें।

​कोरियाई लाइफस्टाइल के लिए ये बातें भी हैं जरूरी –

1- संतुलित पोषण को प्राथमिकता देनी चाहिए।
2- आहार में विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन को शामिल करना जरूरी है।
3- रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें। हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट की मॉडरेट एक्‍सरसाइज करें।
4- अच्‍छी मात्रा में पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।
5- समग्र स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें।
6- तनाव दूर करें।
7- प्रोसेस्‍ड फूड, शुगरी ड्रिंक्‍स और शराब का सेवन सीमित करें।
8- रेगुलर हेल्‍थ चेकअप पर ध्‍यान दें।
9- स्‍वस्‍थ जीवन के लिए सकारात्मक रिश्ते बनाना भी जरूरी है।