शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 35 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 35 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 35 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 35 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 36 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 36 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 1 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 2 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 3 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 3 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 3 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 3 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
राजनीति

भाजपा तेलंगाना में अधिकतर लोकसभा सीटों पर पकड़ मजबूत कर रही : प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी

हैदराबाद
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि आगामी संसदीय चुनावों में पार्टी राज्य की 17 लोकसभा सीट में से अधिकतर सीटें जीतने के लिए जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नजर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की हैदराबाद सीट पर भी है।

भाजपा के 'गांव चलो' अभियान के तहत यहां रंगा रेड्डी जिले के अमीरपेट गांव के दौरे पर आए रेड्डी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पार्टी लगभग 12,000 गांवों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, किसानों और युवाओं से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के समर्थन में भाजपा को तेलंगाना के निवासियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, '' मुझे पूरा विश्वास है कि हम तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर कड़ी टक्कर देंगे। हम हैदराबाद संसदीय क्षेत्र में एआईएमआईएम उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी को टक्कर देने के लिए रणनीति पर काम कर रहे हैं। हाल के विधानसभा चुनावों में हैदराबाद संसदीय क्षेत्र में हमारा मत प्रतिशत काफी बढ़ा है और एआईएमआईएम के मत प्रतिशत में गिरावट आई है।''

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तेलंगाना की 17 सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी।

केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने 'गांव चलो' अभियान के बारे में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगभग 12,000 गांवों में एक दिन का प्रवास करेंगे और समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच जाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ता उन्हें यह समझाएंगे कि देश को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत क्यों है। साथ ही कार्यकर्ता उनका समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भाजपा का समर्थन करने के लिए समाज के सभी वर्ग, विशेषकर महिलाएं और युवा आगे आ रहे हैं।