गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 11 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 11 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 11 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 11 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 11 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 11 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 11 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 11 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 18 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 26 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 26 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 26 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 26 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 26 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 26 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 26 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 26 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले 39 मिनट पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए 44 मिनट पहले राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 56 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल
राष्ट्रीय

कोविड-19 : वायरस के स्वरूप के कारण महामारी के लहर के अनुमान में नया एआई मॉडल हो सकता है उपयोगी

नई दिल्ली
एक नए अनुसंधान से पता चला है कि कृत्रिम मेधा (एआई) का एक मॉडल इस बात का अनुमान लगा सकता है कि कोविड-19 का कारण बनने वाले सार्स-सीओवी-2 वायरस के किस स्वरूप से महामारी की नई लहर आ सकती है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ये एआई मॉडल एक सप्ताह की अवधि में अवलोकन के बाद प्रत्येक देश में लगभग 73 प्रतिशत और दो सप्ताह के बाद 80 प्रतिशत से अधिक स्वरूप का पता लगा सकता है।

अमेरिका के 'मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' और इजराइल के 'द हिब्रू यूनिवर्सिटी-हादासाह मेडिकल स्कूल' की टीम ने ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग एवियन इन्फ्लुएंजा डेटा (जीआईएसएआईडी) द्वारा 30 देशों से एकत्र किए गए सार्स-सीओवी-2 वायरस के 90 लाख नमूनों के आनुवंशिक अनुक्रमों का विश्लेषण किया। इसे टीकाकरण दर, संक्रमण दर और अन्य कारकों के डेटा के साथ जोड़ा गया था।

जीआईएसएआईडी की वेबसाइट के अनुसार, यह पहल ''इन्फ्लूएंजा, एच सीओवी-19, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी), एचएमपीएक्सवी के साथ-साथ चिकनगुनिया, डेंगू और जीका सहित अन्य मचछर जनित एवं कीटों से होने वाले रोगाणुओं से डेटा को तेजी से साझा करने को बढ़ावा देती है।''

टीम ने मशीन-लर्निंग पर आधारित जोखिम मूल्यांकन मॉडल बनाने में विश्लेषण से उभरे पैटर्न का उपयोग किया। यह एक प्रकार का एआई एल्गोरिदम है जो पिछले डेटा से सटीक अनुमान लगा सकता है। यह अध्ययन 'पीएनएएस नेक्सस' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

अनुसंधान के लेखकों ने अपने अध्ययन में लिखा है, ''ये परिणाम इस परिकल्पना का समर्थन करते हैं कि संक्रामक नए स्वरूप वे हैं जो अपने स्वरूप में पर्याप्त परिवर्तन कर या तो पुन: संक्रमण का कारण बन सकते हैं अथवा आबादी के उन नए उपसमूहों को संक्रमित करने में सक्षम हो सकते हैं जिनमें पिछले स्वरूप से संक्रमण के बाद स्वाभाविक रूप से प्रतिरोधक क्षमता बन गई थी।''