गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 4 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 4 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 4 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 4 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 4 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 4 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 4 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 4 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 34 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 34 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 34 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 49 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 49 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 घंटे पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 घंटे पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 1 घंटे पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 1 घंटे पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर
राजनीति

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मध्य प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगी

भोपाल
 कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल गांधी दूसरी बार यात्रा पर निकल रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पैदल की थी। अब वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निकल रहे हैं। यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकल जा रही। यह यात्रा 15 राज्यों में 6713 किमी का सफर 67 दिनों में तय करेगी। 110 जिलों की 100 लोकसभा सीटों को कवर करने वाली यात्रा मध्य प्रदेश से भी गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में भी 536 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा छत्तीसगढ़ के सात जिलों को कवर करेगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश को भी कवर करने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम , झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश में 7 दिन तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी राज्य के 9 जिलों को कवर करेंगे। मध्य प्रदेश में 698 किमी यात्रा होगी।

लोकसभा चुनाव में फोकस
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में हाल ही में भाजपा सरकार बनी है। मध्य प्रदेश में 29 जबकि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं।'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहले भी राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी। उस दौरान भी राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश से गुजरी थी। हालांकि इस बार राहुल गांधी पैदल यात्रा नहीं करेंगे। यह यात्रा बस से निकाली जाएगी।

'भारत जोड़ो यात्रा' का एमपी में नहीं हुआ था असर
पिछले वर्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। साल 2023 के अंत में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपने दो राज्य गंवाने पड़े थे। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी वहीं, इस बार के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। वहीं, मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था राज्य में कांग्रेस को केवल 66 सीटों पर जीत मिली थी।