शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील अभी-अभी दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अभी-अभी बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए अभी-अभी मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 45 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 51 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 59 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
Chhattisgarh

मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए

बिहान दीदी की उन्नत खेती बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, मचान पद्धति और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर बढ़ाई आमदनी बस्तर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे...

मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। बिहान दीदी की उन्नत खेती बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, मचान पद्धति और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर बढ़ाई आमदनी

बस्तर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़कर खेती-किसानी को भी सफल व्यवसाय का रूप दे रही हैं। मेहनत, लगन और नई तकनीकों को अपनाकर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं।

ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी बस्तर जिले के जनपद पंचायत बास्तानार अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेनार की श्रीमती छबीला सेठिया की है, जिन्होंने साग-सब्जी की उन्नत खेती को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है। अपनी मेहनत के दम पर वे अब तक लगभग 3 लाख रुपए की आमदनी अर्जित कर चुकी हैं।

समूह से जुड़कर बदली आजीविका की राह

श्रीमती छबीला सेठिया वर्ष 2017 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। पहले वे घर में पशुपालन और सीमित जमीन पर पारंपरिक खेती करती थीं। इससे परिवार की जरूरतें तो पूरी होती थीं, लेकिन आमदनी बढ़ाने के अवसर सीमित थे। इसी बीच उन्हें कृषि आधारित प्रशिक्षण प्राप्त हुआ, जिसने उन्हें खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण से मिली जानकारी और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी जमीन पर व्यवस्थित रूप से व्यावसायिक साग-सब्जी उत्पादन शुरू किया।

आर्थिक सहयोग से मिली नई उड़ान

खेती के इस नए सफर में स्व-सहायता समूह और बैंक से मिले वित्तीय सहयोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती छबीला सेठिया को जिला सहकारी बैंक से एक लाख रुपए, बैंक लिंकेज के माध्यम से 50 हजार रुपए तथा वर्ष 2026 में ग्रामीण बैंक कोड़ेनार से स्वयं सिद्धा योजना के तहत एक लाख रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग का उपयोग उन्होंने खेती की गतिविधियों को विस्तार देने और उत्पादन की बेहतर व्यवस्था विकसित करने में किया।

उन्होंने पारंपरिक तरीके से खेती करने के बजाय मचान पद्धति, बांस की स्टिक सहित अन्य उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाया। इससे सब्जियों की खेती को अधिक व्यवस्थित बनाने और उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने में मदद मिली।

तीन लाख रुपए की आमदनी से परिवार को मिला आर्थिक संबल

लगन एवं मेहनत, नियमित देखभाल और बेहतर कृषि पद्धतियों के परिणामस्वरूप श्रीमती छबीला सेठिया को अब तक लगभग तीन लाख रुपए की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। उनकी यह सफलता केवल आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम भी है। वर्तमान में भी उनका साग-सब्जी उत्पादन का कार्य निरंतर जारी है और वे इसे और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

खेत से बाजार तक खुद संभाल रहीं जिम्मेदारी

छबीला सेठिया की सफलता की एक खास बात यह भी है कि वे अपनी मेहनत से उगाई गई साग-सब्जियों को स्थानीय बाजार में स्वयं दुकान लगाकर सीधे उपभोक्ताओं को बेचती हैं। इससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम हुई है। उत्पादन से लेकर बिक्री तक की जिम्मेदारी स्वयं संभालकर उन्होंने खेती को एक व्यवस्थित व्यवसाय का रूप दिया है।

श्रीमती छबीला सेठिया की यह सफलता बताती है कि यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर मिले, तो वे सीमित संसाधनों में भी बेहतर आजीविका का सृजन कर सकती हैं। बिहान योजना से मिली प्रेरणा और सहयोग ने उनके पारंपरिक खेती के अनुभव को एक सफल उद्यम में बदलने का अवसर दिया है। आज छबीला सेठिया की मेहनत और उपलब्धि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

11111/गोपाल