शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील अभी-अभी दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अभी-अभी बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 45 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 51 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 59 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
Chhattisgarh

बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मिली 50 हजार रुपये की सहायता, आज 30 से 35 बकरियों के बने मालिक बकरों की बिक्री से अर्जित किए 40 हजार रुपये तक, परिवार की आर्थिक खुशहाली का...

बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मिली 50 हजार रुपये की सहायता, आज 30 से 35 बकरियों के बने मालिक

बकरों की बिक्री से अर्जित किए 40 हजार रुपये तक, परिवार की आर्थिक खुशहाली का बना आधार

मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सहयोग मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्राम मातला निवासी मंगेश पोटाई ने इसे साकार कर दिखाया है। कभी आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण बकरी पालन का व्यवसाय बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करने वाले मंगेश आज 30 से 35 बकरियों के मालिक हैं।

राज्य शासन की बकरी उद्यमिता विकास योजना से मिली आर्थिक सहायता और पशुधन विकास विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। बकरी पालन अब उनके परिवार की आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रहा है।

सीमित संसाधनों से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर

नारायणपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मातला निवासी श्री पोटाई, पिता गिंजरू राम, की शुरू से ही बकरी पालन में रुचि थी। वे इसे आय का स्थायी साधन बनाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी उनके सपनों के आड़े आ रही थी। इसी दौरान उन्हें पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने पशु चिकित्सालय बेनूर से संपर्क कर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की।

योजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहयोग ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

मेहनत और बेहतर प्रबंधन से बढ़ा पशुधन, मिलने लगी आमदनी

आर्थिक सहायता मिलने के बाद मंगेश ने बकरी पालन को व्यवस्थित व्यवसाय के रूप में विकसित करना शुरू किया। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बकरियों के संतुलित आहार, उचित रखरखाव, स्वच्छ आवास और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी दी। विभागीय मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे पशुधन में वृद्धि की। आज उनके पास लगभग 30 से 35 बकरियां हैं। वे अब तक 10 से 12 बकरों का विक्रय कर लगभग 35 से 40 हजार रुपये की आय अर्जित कर चुके हैं।

इस आमदनी से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है और भविष्य में व्यवसाय के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

शासकीय सहयोग ने बढ़ाया आत्मविश्वास, अब व्यवसाय विस्तार का सपना

अपनी सफलता से उत्साहित श्री पोटाई बताते हैं कि राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना उनके लिए आर्थिक संबल साबित हुई है। पहले सीमित संसाधनों के कारण वे बकरी पालन को बड़े स्तर पर नहीं कर पा रहे थे, लेकिन शासन से मिली सहायता और पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन ने उनके सपनों को नई उड़ान दी। अब वे बकरियों की संख्या बढ़ाकर व्यवसाय का और विस्तार करना चाहते हैं, ताकि परिवार की आमदनी में निरंतर वृद्धि हो सके। उन्होंने इस सहयोग के लिए राज्य शासन और पशुधन विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा पशुपालन आधारित स्वरोजगार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने और पशुपालन आधारित स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नारायणपुर जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में पात्र हितग्राहियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। श्री पोटाई की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही अवसर, आर्थिक सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन से पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए आय का महत्वपूर्ण साधन बन सकता है।

उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार की आर्थिक खुशहाली की दिशा में बढ़ता कदम है, बल्कि अन्य ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों को भी स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही है।

11112/जयंत /विष्णु