शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 31 मिनट पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 1 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 1 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 2 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 2 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 2 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 2 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 2 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 2 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 3 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 3 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 3 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 3 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 3 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 3 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का खेल: धर्म परिवर्तन का लगा आरोप, राम के नाम पर की अभद्र टिप्पणी; जांच का इंतजार

सूरजपुर.

धर्मांतरण के आरोप के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर सूरजपुर जिले के चंदोरा थाना में देर रात गहमा गहमी रही। मामला प्रतापपुर ब्लॉक के दवनकरा के दर्रीपारा में रविवार की है। शाम को थाना पहुंचे सूरजपुर एएसपी शोभराज अग्रवाल की समझाइश और जल्द ही मामले की जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई और अब संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्रीपारा के रामप्रसाद के घर में चंगाई सभा और प्रार्थना चल रही थी कि तभी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों से जुड़े लोग घर में पहुंच गए और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सभा को बंद कराया। उन्होंने इसकी जानकारी चंदोरा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छह सात लोगों को थाने ले आई। इस बीच कई संगठनों से जुड़े लोग थाने पहुंच गए और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सबके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। उन्होंने संबंधितों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि जो अब तक भगवान को मानते थे। वे अब परमेश्वर की प्रार्थना की बात कर रहे हैं। सच्चाई यही है कि इनके द्वारा आसपास के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और इसके खिलाफ समय रहते कार्रवाई आवश्यक है। लेकिन दिन में किसी जिम्मेदार अधिकारी के न होने के कारण कोई  कार्रवाई नहीं हो सकी। शाम तक एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की थाने पहुंच गए थे। जांच के बाद कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया लेकिन संगठन से जुड़े लोगों की मांग थी कि तत्काल मामला दर्ज हो। थाने में गहमागहमी की स्थिति की जानकारी के बाद एएसपी शोभराज अग्रवाल चंदोरा थाना पहुंचे और सभी लोगों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की।

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच जल्दी की जायेगी और धर्मांतरण की पुष्टि होती है। तो निश्चित तौर पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। दूसरी तरफ उपस्थिति लोगों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान लालसाय सिंह पावले,प्रह्लाद गुप्ता,धर्मजित राजवाड़े, देवपाल पैकरा, सुखसागर राजवाड़े, प्रदीप यादव, रिंकु नाविक, विकाश नाविक, नंदेश्वर यादव, अजय साहू, रामजितन नाविक, प्रांजल चौबे, विक्रम नामदेव, प्रवीण नाविक, उमेश, आजाद प्रताप सिंह, मुकेश, शिवम गोयल, विनोद केशरी, सतनारायण, सविंद्र गुप्ता, परमेश्वर नाविक,विजय कुमार, प्रकाश गुप्ता, बरेलाल, मुकेश कुमार गुप्ता, विकाश तिवारी, धर्मजित, बहादुर, रुद्र प्रताप, अरुण कुमार, राकेश राजवाड़े, जगमोहन, संजय केवट, रघुनाथ, संजय कुमार, परमेश्वर राजवाड़े, श्रेयश तिवारी, दीपेश तिवारी, सुनील राजवाड़े, रजय गुप्ता, शंभु राजवाड़े, धर्मजीत, रामराज, बरत लाल, हिम्मत सिंह, संतोष नाविक, विकाश कसेरा, कु़जीलाल, कुनाल मानिकपुरी, नारायण पैंकरा , राहुल , परमानंद, शिवम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े उपस्थित थे।

राम एवं रामायण को लेकर किया अभद्र टिप्पणी
पुलिस जब धर्मांतरण के मामले में कुछ लोगों को थाने में बैठा के रखी थी। तब उनमें से एक परसवार निवासी विशाल विश्वकर्मा भगवान राम और रामायण को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। उसने हिंदू संगठन के लोगों से कहा कि ऐसे राम को क्यों मानें जिसकी वजह से सीधा साधा रावण मारा गया। जिससे वहां उपस्थित रिंकू नाविक, देवपाल सिंह और विकास ने उसकी बातों से आहत होकर तुरंत चंदोरा पुलिस को लिखित शिकायत दी में धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में उसके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इस मामले में भी रविवार को मामला दर्ज नहीं किया और जांच के बाद आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया।