शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 39 मिनट पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 39 मिनट पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 39 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 39 मिनट पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 54 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 54 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 54 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 1 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 1 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 3 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 4 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 4 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 5 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 5 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के क्षेत्रीय दलों के साथ ही तीन पार्टियों के प्रमुखों की साख भी दांव पर लगी

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के क्षेत्रीय दलों के साथ ही उनके प्रमुखों की साख भी दांव पर लगी है। खास तौर से तीन क्षेत्रीय पार्टियों के सुप्रीमो की प्रतिष्ठा दांव पर है। हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान मैदान में तीसरी बार ताल ठोंक रहे हैं। मांझी और कुशवाहा के लिए जहां अखाड़ा पुराना ही है वहीं चिराग ने अपना लोकसभा क्षेत्र जमुई से बदलकर हाजीपुर चुन लिया है।

खास बात यह है कि तीनों ही प्रत्याशी घटक दल के जीते हुए उम्मीदवारों की जगह टिकट प्राप्त कर मैदान में आए हैं। टिकट कटने के बाद काराकाट के सीटिंग सांसद महाबली सिंह और गया के सांसद विजय मांझी की खामोशी भी इनके सामने है। अलबत्ता पशुपति पारस ने चिराग पासवान को समर्थन देने की बात कह राहत जरूर दी है। उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के दलों को एनडीए गठबंधन में एक-एक ही सीट मिली है और इन दोनों ने खुद ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उधर, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को 5 सीटें एनडीए ने दी है। चिराग ने खुद को छोड़ चार और प्रत्याशियों को मौका दिया है। हालांकि इसमें उनके अलावा एकमात्र वर्तमान सांसद वीणा देवी को उतारा है। शेष तीन उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को ही इनके दल के डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने चिराग पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। यही आरोप मांझी पर भी लगता रहा है।

हालांकि मांझी, कुशवाहा और चिराग राज्य के अनुभवी तथा मान्य राजनेता हैं। अपने-अपने दलों में सुप्रीमो होना इनके पक्ष में जाता है। वहीं हम के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पहले भी जीतन राम मांझी गया से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है। हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हम एक सीट पर ही चुनाव लड़ रही है और उस पर पार्टी के संरक्षक खुद चुनावी मैदान में हैं।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में एनडीए के बैनर तले उपेन्द्र कुशवाहा काराकाट से सांसद रह चुके हैं। लेकिन 2019 में महागठबंधन के बैनर तले उपेंद्र कुशवाहा को उजियारपुर और काराकाट, दोनों ही सीटों से हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर एनडीए के बैनर तले कुशवाहा काराकाट से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। एनडीए में आरएलएम को मात्र एक सीट मिली है और उस पर पार्टी सुप्रीमो खुद चुनाव लड़ रहे हैं।
 
राज्य के तीन अन्य प्रमुख दलों बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष भले ही चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं लेकिन इस बार उनके नेतृत्व की भी परीक्षा है। पिछली बार लोकसभा चुनाव के समय जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह थे। अभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा हैं। पिछली बार पार्टी 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इसी तरह पिछले लोकसभा चुनाव में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे थे। अभी पार्टी की कमान जगदानंद सिंह के हाथों में है। पिछली बार आरजेडी का खाता तक नहीं खुला था। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय थे। अभी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पार्टी के हाथों में बिहार भाजपा की कमान है। पिछली बार पार्टी 17 में से सभी 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस तरह राज्य के तीनों प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व की भी अग्निपरीक्षा है कि इस बार वे पार्टी को कितनी सीट दिला पाते हैं।