शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 48 मिनट पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 55 मिनट पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 58 मिनट पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 1 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 1 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 1 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 2 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 2 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 2 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 3 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
राजनीति

संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की

संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की

मुंबई / लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम योगी को काबिल नेता और हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बता दिया है. इतना ही नहीं, राउत ने यहां तक कह दिया कि वे सीएम योगी से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने कहा- 'योगी नहीं तो यूपी नहीं। 

संजय राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने खुद को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया है तो यह बहुत अच्छी बात है. राउत ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो यह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने सीएम योगी को एक काबिल नेता बताया है. उन्होंने सीएम योगी को हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बताते हुए यहां तक कह दिया है कि 'अगर योगी नहीं तो यूपी नहीं'. उन्होंने कहा, 'यूपी में योगी जी ही रहेंगे। 

सीएम योगी हिंदुत्व का मजबूत चेहरा: राउत
राउत ने कहा कि सीएम योगी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं जो सबसे ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी ने खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है तो इसका मतलब है कि उन्हें भरोसा है कि यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलेगी और निर्वाचित विधायक उन्हें चुनेंगे. वहीं, बीजेपी में चल रही नाराजगी की खबरों पर उन्होंने कहा कि ऐसा हर पार्टी में होता है. उन्होंने इसे सामान्य बताया है। 

संजय राउत के इस बयान के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. खास बात यह है कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है. सपा और शिवसेना (UBT) दोनों INDIA गठबंधन का हिस्सा है. लेकिन इसके बावजूद राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम योगी को काबिल नेता और हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बता दिया है। 

संजय राउत पहले भी कर चुके हैं योगी की तारीफ 
संजय राउत का यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि शिवसेना (UBT) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. इसके बावजूद राउत ने योगी की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके अलावा यह कोई पहला मौका नहीं है, जब संजय राउत ने सीएम योगी की तारीफ की हो. इसे पहले भी 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राउत ने कहा था कि लोकतंत्र में उन लोगों की तारीफ करनी चाहिए, जिन पर लोग विश्वास करते हैं, एक बार उन्होंने सीएम योगी को अपना अच्छा दोस्त बताया था। 

यूपी में चुनावी हलचल तेज 
यूपी में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है. इस बीच योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम के तौर पर 10 साल पूरे कर चुके हैं. 2017 में वह पहली बार सीएम बने थे, जबकि 2022 में दोबारा से सीएम चुने गए थे. एक तरफ बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी तैयारियों में जुटी है. ऐसे में राउत का यह बयान इंडिया गठबंधन के अंदर भी चर्चा का विषय बन गया है।