इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। 29 नवंबर को सुबह 7:30 बजे रुद्री चौक से गंगरेल तक होगा आयोजन,
‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण मनाया जाएगा
धमतरी, 28 नवंबर 2026
युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मेरा युवा भारत (माय भारत) धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में 29 नवंबर, रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण होगा।
कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे रुद्री चौक से प्रारंभ होकर गंगरेल तक पहुंचेगा। जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया गया है।
इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में नशामुक्ति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उन्हें प्रेरित किया जाएगा। क्रमांक 173/1438/अमित






