शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई 9 मिनट पहले डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट 24 मिनट पहले भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका 1 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? 1 घंटे पहले लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 2 घंटे पहले जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता 2 घंटे पहले 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 2 घंटे पहले Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश 3 घंटे पहले तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 13 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 13 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 14 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 14 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 15 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 15 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 15 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 15 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 15 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 15 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 15 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान
राजनीति

डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई

डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई

मुंबई 

शरद पवार की एनसीपी (एसपी) संसद में आने जा रहे डिलिमिटेशन बिल पर मोदी सरकार का सपोर्ट करने जा रही है। यह दावा पार्टी के सांसद जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद किया है। हालांकि, इसके बाद, शरद पवार की बेटी और एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सफाई पेश की। सुप्रिया ने कहा कि बिल का ड्राफ्ट पढ़े बिना कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। हम साथ बैठकर चर्चा करेंगे। आव्हाड ने शायद सीटों में 50 परसेंट बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए रिजर्वेशन के बारे में बात की थी।

मुंबई के अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मुलाकात करने के बाद एनसीपी एसपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने ऐलान किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शरद पवार के साथ अपनी बातचीत पर NCP-SP नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "बातचीत हमारी पार्टी के ऑफिशियल स्टैंड के बारे में नहीं थी। आम तौर पर यह कहा जा रहा था कि डिलिमिटेशन प्रोसेस एक संवैधानिक जरूरत है। डिलिमिटेशन प्रोसेस को सपोर्ट करने का फैसला किया गया है, और हम सच में इसका सपोर्ट करेंगे। हम डिलिमिटेशन को सपोर्ट करेंगे।"

कई दिनों से अटकलें लग रही हैं कि शरद पवार की पार्टी डिलिमिटेशन बिल पर मोदी सरकार का सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, डीएमके पर भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं। पिछले दिनों जब शरद पवार बीमार होकर अस्पताल में भर्ती थे, तब सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की थी और उनका हालचाल जाना था। इसके बाद अटकलें लगने लगी थीं कि शरद पवार की पार्टी आने वाले समय में एनडीए का हिस्सा बन सकती है। हालांकि, इसपर आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि एनसीपी-एसपी डिलिमिटेशन बिल का समर्थन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के लिए बड़ा झटका होगा।

इंडिया अलायंस की बैठक से सुप्रिया सुले ने बनाई थी दूरी
सुप्रिया सुले ने कहा था कि वह संसद की विशेष बैठक में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को बुलाई गई 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) की बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि उनके पिता शरद पवार अस्वस्थ हैं। बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने कहा कि पवार के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह मुंबई में ही रहेंगी। उन्होंने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा, ''मैं (संसद की विशेष) बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह दिल्ली जाऊंगी।'' शरद पवार को शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

'मसौदा पढ़ने के बाद ही लेंगे फैसला'
इससे पहले, सुप्रिया सुले ने डिलिमिटेशन बिल पर कहा था कि उनकी पार्टी पहले बिल के मसौदे को पढ़ेगी और उसके बाद ही अपना रुख स्पष्ट करेगी। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से बुलाई गई है, जिसमें जरूरी कामकाज निपटाए जाने की बात सरकार की ओर से की गई है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सरकार इस बैठक के दौरान महिला आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को डिलिमिटेशन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पेश कर सकती है।