शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण अभी-अभी विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ अभी-अभी धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन अभी-अभी निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, अभी-अभी नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 15 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 16 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 16 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 55 मिनट पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 58 मिनट पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 3 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 4 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
Chhattisgarh

विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण

विधायक अजय चंद्राकर और कलेक्टर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम धमतरी 28 नवंबर 2026 धमतरी जिले के भखारा स्थित आमा तालाब को रामसर साइट के...

विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। विधायक अजय चंद्राकर और कलेक्टर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम

धमतरी 28 नवंबर 2026

धमतरी जिले के भखारा स्थित आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित एवं नामांकित करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। विधायक अजय चंद्राकर और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई), प्रयागराज तथा छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण के विशेषज्ञों की टीम ने तालाब का निरीक्षण कर इसकी पर्यावरणीय एवं जैविक संभावनाओं का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने आमा तालाब की प्राकृतिक संरचना, जैव विविधता, जलीय पारिस्थितिकी, प्रवासी पक्षियों के आगमन और उनके अनुकूल पर्यावास की संभावनाओं का बारीकी से अध्ययन किया। निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद संरक्षण एवं विकास संबंधी प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की पहल का उद्देश्य इसे महज जलस्रोत नहीं, बल्कि जैव विविधता संरक्षण और प्रवासी पक्षियों के महत्वपूर्ण आश्रय स्थल के रूप में स्थापित करना है। इस दिशा में सफलता मिलने पर तालाब को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन विकास की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

रामसर संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बढ़ती पहचान छत्तीसगढ़ का कोपरा जलाशय प्रदेश का पहला रामसर स्थल घोषित हो चुका है। आर्द्रभूमियों के संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए प्रदेश में 500 से अधिक वेटलैंड मित्र तैयार किए गए हैं। वहीं, 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 11,098 वेटलैंड का ग्राउंड ट्रुथिंग एवं सीमा निर्धारण कर छत्तीसगढ़ ने इस कार्य में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

जैव विविधता और वेटलैंड संरक्षण को लेकर विधायकों के लिए नवा रायपुर स्थित वन मुख्यालय में कार्यशाला भी आयोजित की जा चुकी है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश की 20 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल के रूप में नामांकित कराने का लक्ष्य रखा है। कोपरा जलाशय के बाद छिंदारी, पैलीमेटा और नीमगांव जलाशय सहित अन्य संभावित स्थलों को भी इस दिशा में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि आमा तालाब का संरक्षण और इसे रामसर साइट के रूप में विकसित करने की पहल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध जैव विविधता और बेहतर पर्यावरण का लाभ मिलेगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पवारिया ने कहा कि आमा तालाब की प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय महत्ता को देखते हुए इसका संरक्षण जरूरी है। विशेषज्ञों का निरीक्षण इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर पंचायत की ओर से तालाब की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यावरण अनुकूल विकास के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

निरीक्षण दल में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, प्रयागराज की डॉ. विनय रंजन के नेतृत्व में बी. लक्ष्मणुडु तथा छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण की श्रीमती अनीता हरमुख सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की यह पहल जिले में पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी नई दिशा दे सकती है।

क्रमांक 176/1441/अमित