शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 17 मिनट पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 25 मिनट पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 41 मिनट पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 1 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा 2 घंटे पहले KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा 2 घंटे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह 2 घंटे पहले अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 3 घंटे पहले ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 4 घंटे पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत 4 घंटे पहले सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन 5 घंटे पहले WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई 5 घंटे पहले डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट 5 घंटे पहले भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका 6 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? 6 घंटे पहले लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 7 घंटे पहले जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता 7 घंटे पहले 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 7 घंटे पहले Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर
राष्ट्रीय

परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

नई दिल्ली

 परिसीमन बिल की लड़ाई में मोदी सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 22 सांसदों वाली पार्टी डीएमके ने परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन दे दिया है. सूत्रों का कहना है कि एमके स्टालिन की डीएमके यानी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने आज यानी शनिवार को एक अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया. 30 नवंबर को सरकार ने लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया है. उस दिन यानी 30 नवंबर सोमवार को यह परिसीमन बिल लोकसभा में पेश हो सकता है. राज्यसभा का विशेष सत्र 2 दिसंबर को है। 

जी हां, डीएमके यानी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम केंद्र के संशोधित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) का समर्थन करेगी. संविधान संशोधन को पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कोशिशों में डीएमके के 22 लोकसभा सांसद अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

 रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके इस विधेयक का समर्थन करने की इच्छा जताई है. केंद्र सरकार ने पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की दो प्रमुख मांगों को मान लिया है. पहली- लोकसभा सीटों में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी को सुरक्षित रखना और दूसरी- राज्यों के मौजूदा प्रतिनिधित्व अनुपात को अगले 25 वर्षों तक यथावत बनाए रखना। 

मोदी सरकार को मिला डीएमके का साथ
डीएमके के शीर्ष सूत्रों ने  बताया, ‘उन्होंने वह दे दिया है, जिस पर हमारे नेता ने जोर दिया था. इससे साफ होता है कि पार्टी ने इस विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है. पार्टी का यह समर्थन एनडीए की संख्या बल को मजबूत कर सकता है, क्योंकि उसे संसद के दोनों सदनों में संविधान संशोधन पारित करने के लिए विशेष बहुमत की आवश्यकता है. अनुच्छेद 368 के तहत संविधान संशोधन के लिए प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और सदन में उपस्थित तथा मतदान करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई बहुमत होना जरूरी है। 

डीएमके के अन्य नेताओं ने क्या कहा?

पार्टी के अनुसार, संशोधित प्रस्ताव उसकी मुख्य चिंताओं को दूर करता है। इसमें सभी राज्यों में सीटों की संख्या में एक समान 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है, जबकि लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी को बरकरार रखा गया है।

पार्टी ने कहा कि इस तरीके से अगले 25 वर्षों तक राज्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की रक्षा होगी और साथ ही महिलाओं के आरक्षण को भी लागू किया जा सकेगा। डीएमके के उप-महासचिव और सांसद ए. राजा ने कहा कि यह फैसला तमिलनाडु की सीटों के हिस्से को सुरक्षित रखने के सिद्धांत पर लिया गया है।

ए. राजा ने कहा, "हमने यह फैसला इस सिद्धांत के आधार पर लिया है कि लोकसभा में तमिलनाडु की 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए… हम 59 सीटों के आंकड़े पर सहमत हुए हैं। अध्यक्ष ने हमें जरूरत पड़ने पर कोई भी अन्य संशोधन करने का पूरा अधिकार दिया है। जब कांग्रेस पार्टी हमारे गठबंधन का हिस्सा थी, तब भी कांग्रेस पार्टी की यही मांग थी। परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके का रुख आज भी वही है जो कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में रहने के दौरान था।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी लगातार यही मांग रही है कि 7.18 प्रतिसथ (लोकसभा सीटों में हिस्सेदारी) का हिस्सा नहीं बदला जाना चाहिए। अभी इसे बरकरार रखा गया है। बेशक, कुछ प्रक्रियात्मक मुद्दे हैं। हम उन्हें सुलझा लेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम संशोधन पेश करेंगे।"

डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि उनकी पार्टी एक निष्पक्ष परिसीमन प्रक्रिया की मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि सीटों में एक समान बढ़ोतरी होने से यह सुनिश्चित होगा कि किसी राज्य को अनुचित तरीके से फायदा या नुकसान न हो।

डीएमके की कितनी ताकत?
लोकसभा में डीएमके के 22 सांसद हैं और राज्यसभा में 8 सांसद हैं.  ऐसे में सरकार की विधायी योजनाओं के लिए उनका समर्थन काफी अहम है. केंद्र के संशोधित फॉर्मूले में हर राज्य के लिए लोकसभा सीटों में एक समान 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है, जबकि राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाएगा. लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है और सीटों का मौजूदा वितरण अगले 25 वर्षों तक सुरक्षित रहेगा। 

भाजपा ने साधा था संपर्क
प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर भाजपा और डीएमके के बीच लंबी बातचीत के बाद स्टालिन की पार्टी ने यह रुख अपनाया है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने डीएमके के सामने यह संशोधित फॉर्मूला रखा था. भाजपा ने ही अप्रोच किया था. भाजपा का तर्क है कि इससे दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा होगी और जनसंख्या के आधार पर होने वाले परिसीमन से उनका प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। 

स्टालिन ने क्या कहा था?
इससे पहले एम.के. स्टालिन ने जोर देकर कहा था कि लोकसभा के प्रस्तावित विस्तार के बावजूद इसमें तमिलनाडु की 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी मांग की थी कि 1971 की जनगणना के आधार पर संसदीय सीटों का जो अंतर-राज्यीय बंटवारा अभी लागू है, उसे अगले 25 वर्षों तक यथावत रखा जाए।