शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण अभी-अभी विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ अभी-अभी धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन अभी-अभी निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, अभी-अभी नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 15 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 16 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 16 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 55 मिनट पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 58 मिनट पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 3 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 4 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
Chhattisgarh

धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ

‘आइडिया टू वेंचर-रेडी पिच’ के जरिए युवा सीखेंगे स्टार्टअप शुरू करने के गुर, शीर्ष 25 स्टार्टअप्स को मिलेगा तीन माह तक विशेषज्ञों का मार्गदर्शन धमतरी 28 नवंबर 2026 युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार...

धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। ‘आइडिया टू वेंचर-रेडी पिच’ के जरिए युवा सीखेंगे स्टार्टअप शुरू करने के गुर, शीर्ष 25 स्टार्टअप्स को मिलेगा तीन माह तक विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

धमतरी 28 नवंबर 2026

युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने और जिले में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिला प्रशासन धमतरी एवं वाधवानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाइवलीहुड कॉलेज में तीन दिवसीय उद्यमिता बूटकैंप ‘फ्रॉम आइडिया टू वेंचर-रेडी पिच’ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जिले के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों और नवोदित उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने व्यावसायिक विचारों को उद्यम का रूप देने के गुर सीखे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि युवाओं में जिज्ञासा और सीखने की ललक उद्यमिता की पहली सीढ़ी है। उद्यमिता युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए विचारों, अनुभवों और नेटवर्किंग से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजनेसगढ़ के संस्थापक डोमेंद्र गंजीर ने धमतरी के एक छोटे से गांव से अपनी यात्रा शुरू कर पूरे छत्तीसगढ़ में इनक्यूबेटर संचालित करने तक के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान दौर में स्टार्टअप शुरू करने के लिए बड़े संसाधनों से ज्यादा एक बेहतर आइडिया और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है। उन्होंने अपने गृह जिले में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए युवाओं को नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन फेलो प्रियांश पांडे ने ‘युवा धमतरी’ पहल के तहत युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बूटकैंप ‘स्टार्टअप धमतरी’ की व्यापक कार्ययोजना का शुरुआती चरण है। इसके तहत बूटकैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 स्टार्टअप्स का चयन कर उन्हें अगले तीन माह तक निरंतर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान युवाओं को अपने व्यावसायिक विचारों को वास्तविक बिक्री और आगे चलकर फंडिंग हासिल करने योग्य उद्यम में बदलने के लिए सहयोग मिलेगा।

उद्घाटन सत्र के बाद वाधवानी फाउंडेशन की शिवानी वार्ष्णेय ने तकनीकी प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को वाधवानी इग्नाइट प्लेटफॉर्म से जोड़ने के साथ डिजाइन थिंकिंग, वास्तविक समस्याओं की पहचान, संभावित ग्राहकों तक पहुंच और उनकी जरूरतों को समझने एवं विचारों की उपयोगिता परखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा एवं सहायक संचालक शैलेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बूटकैंप के दूसरे दिन समाधान आधारित आइडिया जनरेशन, प्रतिस्पर्धा मैपिंग तथा प्रोटोटाइप और एमवीपी निर्माण पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिवसीय यह आयोजन जिले के युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए व्यावहारिक मंच प्रदान करेगा। क्रमांक 175/1440/अमित