शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 30 मिनट पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 31 मिनट पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 31 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 31 मिनट पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 46 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 46 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 46 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 1 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 1 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 4 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 4 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 5 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
राजनीति

महाराष्ट्र में कुछ सीट पर उम्मीदवारों को लेकर सहयोगी दल कर रहे हैं विरोध:शिवसेना नेताओं का दावा

महाराष्ट्र में कुछ सीट पर उम्मीदवारों को लेकर सहयोगी दल कर रहे हैं विरोध:शिवसेना नेताओं का दावा

बंगाल के शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मेरे रिश्ते खराब कर रहे हैं : राज्यपाल बोस

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई लोकसभा चुनाव के लिए गठित विधानसभा के प्रबंध समिति और संचालन समिति को बैठक में होंगे शामिल

मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा हिंगोली लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने की संभावना के बीच पार्टी के कुछ नेताओं का दावा है कि उन्हें कुछ सीटों पर नामांकन को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

शिवसेना ने 28 मार्च को हिंगोली के मौजूदा सांसद हेमंत पाटिल को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

शिवसेना के एक नेता ने दावा किया कि ‘महायुति’ (महागठबंधन) के भीतर उनकी उम्मीदवारी का विरोध हुआ है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है।

हिंगोली में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

 दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होने के कारण पाटिल की जगह शिवसेना पदाधिकारी बाबूराव कदम कोहालिकर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कदम ने कहा, ”मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे चार दिन पहले मुंबई बुलाया और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा। यह पहली बार था जब मुझे संकेत मिला कि हेमंत पाटिल को हटाया जा रहा है। मैं हदगांव विधानसभा सीट (इस साल के अंत में होने वाले राज्य चुनाव के लिए) के लिए तैयारी कर रहा था क्योंकि हेमंत पाटिल के नाम की घोषणा पहले ही हो चुकी थी।”
हिंगोली पहुंचे हेमंत पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा पहले नहीं की जानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं से बात की और पार्टी के फैसले को स्वीकार करने का फैसला किया। मैं पार्टी के उम्मीदवार के लिए लगन से काम करूंगा और उनकी जीत के लिए प्रयास करूंगा।’

बंगाल के शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मेरे रिश्ते खराब कर रहे हैं : राज्यपाल बोस

कोलकाता
 पश्चिम बंगाल में सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में संचालन संबंधी असमंजस पर चर्चा के बीच शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु द्वारा राज्यपाल को 'उन्मादी' करार देने के बाद सी वी आनंद बोस ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां तब आयी हैं जब उन्होंने पहले ही मंत्री द्वारा प्रस्तावित अंतरिम कुलपतियों के नामों को स्वीकृति दे दी है।

राज्यपाल ने कहा कि बसु के आरोप उनकी संवैधानिक सहकर्मी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके संबंध खराब करने की कोशिश है।

राजभवन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मंत्री ब्रत्य बसु ने राज्यपाल को 'उन्मादी' और अल्जाइमर से पीड़ित बताया है। यह ऐसे समय में कहा गया है जब राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों के तौर पर नियुक्ति के लिए मंत्री द्वारा सुझाए सभी चार नाम स्वीकार कर लिए हैं।''

पोस्ट में कहा गया है, ''राज्यपाल का मानना है कि मंत्री उनके और माननीय मुख्यमंत्री के बीच के रिश्ते खराब कर रहे हैं। राज्यपाल, मुख्यमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं।''

बसु ने राज्यपाल पर राज्य विश्वविद्यालयों के कामकाज के संबंध में ''अतार्किक और असंगत कदम'' उठाने का भी आरोप लगाया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोस ने बुधवार रात को एक बयान जारी कर सरकारी हस्तक्षेप के खिलाफ इन संस्थानों की स्वायत्तता की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई लोकसभा चुनाव के लिए गठित विधानसभा के प्रबंध समिति और संचालन समिति को बैठक में होंगे शामिल

रांची
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।
वाजपेई 4अप्रैल को बोकारो,5अप्रैल को बाघमारा और धनबाद 6अप्रैल को जमशेदपुर,7अप्रैल को सरायकेला एवम चाईबासा तथा 8अप्रैल को खूंटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।
वाजपेई लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पार्टी द्वारा गठित प्रबंध समिति,संचालन समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर में वाजपेई लोकसभा स्तर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।