शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 45 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 45 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 45 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 45 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 45 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 45 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 1 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 2 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 2 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 2 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 3 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 3 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 3 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 3 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
राष्ट्रीय

जेल में बंद महिलाएं हो रहीं गर्भवती, पुरुषों की एंट्री हो बंद, चीफ जस्टिस से गुजारिश

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की जेलों से हैरान करने वाली खबर आई है। राज्य भर के सभी सुधार गृहों के न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी)  ने कलकत्ता हाई कोर्ट को सौंपे अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पश्चिम बंगाल की जेलों में बंद महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं। हाई कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है, “जेलों में रहने के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं और इसकी वजह से राज्यभर की जेलों में कम से कम 196 बच्चे पैदा हुए हैं।" एमिकस क्यूरी ने गुरुवार को इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस शिवगणनम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ के सामने दो नोट रखे। एमिकस क्यूरी ने पहले नोट के तीसरे पैरो को पढ़ते हुए कहा, “ मीलॉर्ड, यह जानकर हैरानी होगी कि हिरासत में रहने के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं। इसके बाद जेलों में बच्चे भी पैदा हो रहे हैं। वर्तमान में 196 बच्चे पश्चिम बंगाल की विभिन्न जेलों में रह रहे हैं।”

इसके साथ ही एमिकस क्यूरी ने चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली खंडपीठ से गुजारिश की कि सुधार गृहों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का महिला कैदियों के बाड़ों के अंदर प्रवेश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा: “हाल ही में मैंने सुधार गृहों के महानिरीक्षक (विशेष) और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव के साथ एक महिला सुधार गृह का दौरा किया। वहां मैंने पाया कि एक गर्भवती महिला और कम से कम 15 अन्य महिला कैदी अपने-अपने बच्चों के साथ रह रही थीं। उन बच्चों का जन्म जेल में ही हुआ था।” इसके बाद मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस शिवगणनम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मामले को दूसरी खंडपीठ को सौंप दिया। जब एमिकस क्यूरी हाल-ए-जेल सुना रहे थे, तब सरकारी वकील भी वहीं मौजूद थे। पीठ ने नोट्स को रिकॉर्ड में लेते हुए कहा, “एमिकस क्यूरी ने जिस मामले का उल्लेख किया है, वह एक गंभीर मुद्दों की ओर इशारा करता है। जेल में रहते हुए महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं और वर्तमान में 196 बच्चे पश्चिम बंगाल की विभिन्न जेलों में रह रहे हैं।”

पश्चिम बंगाल सुधार सेवाओं के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि अगर छह साल से कम उम्र के बच्चे वाली महिला को गिरफ्तार किया जाता है, तो बच्चे को मां के साथ जेल में रहने की अनुमति दी जाती है। उन्होंने कहा, “छह साल से कम उम्र के बच्चों को जेल में अपनी मां के साथ रहने की अनुमति है लेकिन मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि जेलों में महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। यह असंभावित है। अगर यह मेरे संज्ञान में आता है तो मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा।" सूत्रों ने बताया कि 1 जनवरी 2024 तक पश्चिम बंगाल की 60 जेलों में लगभग 26000 कैदी रह रहे थे। इनमें से लगभग 8% से 10% महिला कैदी हैं। जनवरी तक राज्य की जेलों में कम से कम 1265 विचाराधीन महिला कैदी और 448 दोषी बंद थीं। लगभग 174 महिला कैदी आजीवन कारावास की सज़ा काट रही हैं।  हाई कोर्ट में अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।