शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 11 मिनट पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 56 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 56 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 56 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 56 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 56 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 56 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 1 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 2 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 2 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 2 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 3 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 3 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 3 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 3 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 3 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
छत्तीसगढ़

जीवन और समाज की आलोचना ही कविता है – यदु

भिलाई
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में नवें दशक के चार कवियों शरद कोकास, परमेश्वर वैष्णव, विमल शंकर झा "विमल", छगन लाल सोनी की कविताओं पर चर्चा गोष्ठी का आयोजन 4 फरवरी को मैत्री विद्या निकेतन रिसाली के सभागार में किया गया । कार्यक्रम के अतिथि प्रमुख वक्ता जनकवि डॉ. जीवन यदु थे । विशिष्ट अतिथि पंजाब होशियारपुर से पहुंचे कवि जसवीर धीमान व कथाकार लोकबाबू थे । इस कवि गोष्ठी की वक्ता कवयित्री सन्तोष झांझी , कथाकार डॉ.नालिनी श्रीवास्तव थीं ।

अध्यक्षता कवि रवि श्रीवास्तव ने की । अतिथि प्रमुख वक्ता डॉ. जीवन यदु ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन और समाज की आलोचना ही कविता है , कविता में विचार उनके प्राण हैं ।चारों कवि शरद कोकास ,परमेश्वर वैष्णव, विमल शंकर झा 'विमल' छगन लाल सोनी की कविताओं में उनका जनपक्ष बहुत स्पष्ट है, कविताएं पूरे प्रभाव के साथ समाज को संदेश देती हैं । इस अवसर पर डॉ.जीवन यदु ने अपनी हिंदी छत्तीसगढ़ी रचनाओं का भी पाठ किया ।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रवि श्रीवास्तव ने चारों कवियों की कविताओं को उम्दा निरूपित करते हुए कहा कि चारों कवि समय के साथ आगे बढ़ने वाले कवि हैं वे अपनी प्रगतिशीलता कभी नहीं छोड़ सकते । ऐसे वैचारिक आयोजन से हौसला बढ़ता है । विशिष्ट अतिथि लोकबाबू ने कहा चारों कवियों ने अच्छी रचनाएं पढ़ी ,रचनाओं में मारक क्षमता है साथ ही वैचारिक आग्रह भी । सन्तोष झांझी ने कहा सभी कवियों ने अपनी कविताओं में समाज का यथार्थ और विसंगतियों को अभिव्यक्त किया है ।डॉ.नालिनी श्रीवास्तव ने कहा शरद कोकास की कविता में रिटायरमेंट  के बाद मकान में बुढ़ापे का दर्द और परमेश्वर वैष्णव की कविता 'चिड़िया और आदमी' में आदमी के हिंसात्मक रूप को उकेरा गया है ।विमल झा की गजलें उनके पत्रकार होने के कारण व्यवस्था के यथार्थ को बयां करती हैं छगन लाल सोनी की रचनाओं में भी संवेदनात्मक पुट है । सभी की रचनाओं में आत्मानुभव व मन का भाव प्रकट हुआ है ।

      जसवीर सिंह धीमान ने भी चारों कवियों की रचनाओं को समसामयिक बताते हुए अपनी रचनाएं सुनाई । आयोजन के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत विमल झा, डॉ संजय दानी, विनोद सोनी,मणिमय मुखर्जी,शुचि भवि,पुन्नू यादव, भारत भूषण परगनिहा,कंचन सोनी ,टी आर कोसरिया, मेनका वर्मा,डॉ नौशाद सिद्दीकी ,शिव मंगल सिंह ने किया ।

      कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र शर्मा व आभार प्रदर्शन डॉ कोमल सिंह शारवा ने किया । इस वैचारिक आयोजन में गुलवीर सिंह भाटिया, चंद्रशेखर पिल्लई,थान सिंह वर्मा,इंदु शंकर मनु,ऋषि गजपाल, मुमताज,डी पी देशमुख,हरि सेन,सहदेव देशमुख,व्ही एन प्रसाद राव,बसंत कुमार उइके,प्रियंका यादव,एम एस वर्मा,नीलम जायसवाल,माला सिंह,टी आर कन्नौजे,संकल्प यदु,एल एन मौर्य,टी एन कुशवाहा,हाजी रियाज खान गौहर,टिकेंद्र यदु, नीरज शर्मा,नरोत्तम साहू,रमेश सोनी,गौरव सोनी, सविता सोनी आदि की भगीदारी रही ।