शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 18 मिनट पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 18 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 32 मिनट पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 33 मिनट पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 33 मिनट पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 33 मिनट पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 48 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 49 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 2 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 3 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
राजनीति

भाजपा राज्यसभा से रिटायर हो रहे कई सांसदों को लोकसभा चुनाव में उतारेगा

नई दिल्ली

देश भर की 56 राज्यसभा सीटों पर अप्रैल में चुनाव होना है और उससे पहले 15 फरवरी उम्मीदवारों के ऐलान की आखिरी तारीख है। इस बीच भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि संगठन में महामंत्री जैसे अहम पदों पर काम करने वाले कई नेताओं को राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा ऐसे कई केंद्रीय मंत्रियों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा, जो अब तक राज्यसभा में थे। इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। यही नहीं ऐसे नेताओं से यह भी कहा गया है कि वे अपनी पसंद की दो लोकसभा सीटों के नाम बताएं।

माना जा रहा है कि उन सीटों में से ही किसी एक से उनको उतारा जा सकता है। इन नेताओं में से ज्यादातर लोगों ने शहरी सीटों को ही चुना है, जो दिल्ली या बेंगलुरु में आती हैं। इस साल कुल 68 राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे है, जिनमें 9 केंद्रीय मंत्री और 4 नामित सदस्य शामिल हैं। अप्रैल में कुल 56 सीटों पर इलेक्शन होने जा रहा है और इनके लिए उम्मीदवारों के ऐलान की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। इन 56 सीटों में से अभी 29 पर भाजपा के ही सांसद थे, जिनमें से एक पार्टी के मुखिया जेपी नड्डा भी हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि हाईकमान पार्टी महासचिवों एवं अन्य नेताओं को उतारने की तैयारी में हैं। इसके अलावा ऐसे कुछ दिग्गज नेताओं को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है, जिन्हें उनके राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में उतार दिया गया था। इसके अलावा कुछ राज्यों के भी संगठन के नेताओं को राज्यसभा जाने का मौका मिल सकता है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इसके पीछे यह रणनीति है कि राज्यसभा में खाली हुई सीटों पर नए लोगों को मौका मिल जाए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जैसे पदों पर बने हुए नेताओं को लोकसभा में उतारने की तैयारी है।

ऐसा करने से चुनाव में माहौल भी बनेगा और उनके राज्यसभा सीट खाली करने से नए लोगों को वहां जाने का मौका मिलेगा। इस तरह नए नेतृत्व का भी उभार हो सकेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जगह मिलेगी। बता दें कि एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, अश्वनी वैष्णव जैसे नेताओं को भी लोकसभा में उतारने की चर्चाएं हो रही हैं। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन लोगों को साउथ इंडिया से लड़ाया जाए तो वहां भी माहौल बन सकेगा, जहां पार्टी को कमजोर माना जाता है।