शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 7 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 8 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 8 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 9 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 10 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 10 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 10 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 10 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 10 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 10 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 10 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राजनीति

राहुल की यात्रा से पहले कांग्रेस कई प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है

 भोपाल
 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में पहुंचेगी। इसके पहले पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कुछ सीटों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां एक नाम पर सहमति बन रही है। पार्टी एक या दो महापौर को भी चुनाव लड़ा सकती है।

कुछ विधायकों पर भी लगाया जा सकता है दांव

जबलपुर सीट के लिए महापौर जगत प्रताप सिंह और रीवा के लिए अजय मिश्रा के एकल नाम प्रस्तावित हैं। वहीं, कुछ विधायकों पर भी पार्टी दांव लगा सकती है। आठ और नौ फरवरी को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें कुछ नामों को अंतिम रूप देकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्तावित किए जा सकते हैं।

सभी 29 सीटों पर समन्वयक भेजे

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में इस बार सभी 29 सीटों पर समन्वयक भेजे हैं। इन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को भेज दी है। स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में इस पर चर्चा भी हो चुकी है। जबलपुर से महापौर जगत प्रताप सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारी है। चार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने उनका नाम सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस को भेजा है। सिंह जबलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।

यही स्थिति रीवा से महापौर अजय मिश्रा को लेकर भी है। उनका नाम समन्वयक और पार्टी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित किया है। वहीं, उज्जैन से महेश परमार का नाम आगे बढ़ाया गया है। वह तराना से दूसरी बार विधायक हैं। ग्वालियर से साहब सिंह गुर्जर का नाम रिपोर्ट में है। गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण से विधायक हैं।

मंदसौर से विधायक विपिन जैन का नाम समन्वयक ने दिया है। मुरैना से पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

दिल्‍ली बैठक में होगा नामों पर विचार

सूत्रों का कहना है कि इन सभी नामों पर आठ और नौ फरवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा। जिन नामों पर सहमति बन जाएगी, उनकी सूची बनाकर केंद्रीय संगठन को भेज दी जाएगी। इस बैठक में राज्य सभा की एक सीट के लिए भी प्रत्याशी के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। आठ फरवरी को राज्य सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

राज्‍यसभा में एक सदस्‍य भेजा जा सकता है

230 सदस्यीय विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार पार्टी राज्य सभा में एक सदस्य भेजने की स्थिति में है। स्क्रीनिंग कमेटी और चुनाव समिति की बैठक में सभी ने यह मांग रखी कि प्रत्याशी जिसे भी निर्धारित किया जाए, उसकी घोषणा जल्द कर दी जाए ताकि उसे काम करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए। लोकसभा क्षेत्र में औसत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके सभी मतदान केंद्रों तक प्रत्याशी एक-एक बार संपर्क कर ले और अपनी टीम बना ले, इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्याशी इसी माह घोषित हो जाएं।