शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत अभी-अभी ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत अभी-अभी घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 15 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 15 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 15 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 15 मिनट पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 30 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 30 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 30 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 32 मिनट पहले बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 45 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 1 घंटे पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें 1 घंटे पहले मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 1 घंटे पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 1 घंटे पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 2 घंटे पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 2 घंटे पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’
Chhattisgarh

घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत

कोड़ा उपार्जन केंद्र में 45.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान अशोक कुमार, उपज के एवज में मिलेंगे 1 लाख 41 हजार 360 रुपये सुव्यवस्थित खरीदी और ऑनलाइन टोकन सुविधा के लिए मुख्यमंत्री...

घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। कोड़ा उपार्जन केंद्र में 45.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान अशोक कुमार, उपज के एवज में मिलेंगे 1 लाख 41 हजार 360 रुपये

सुव्यवस्थित खरीदी और ऑनलाइन टोकन सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 27 नवंबर 2026

धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने की ऑनलाइन सुविधा किसानों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। घर बैठे टोकन मिलने से जहां किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है, वहीं उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान हुई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बेलबहरा निवासी किसान अशोक कुमार अपनी 45.60 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा और केंद्र में उपलब्ध खरीदी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

बिना भागदौड़ मिला टोकन, सुविधाजनक हुई खरीदी

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को अब टोकन प्राप्त करने के लिए खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। कोड़ा उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को धान बेचने में सहूलियत मिल रही है।

मेहनत की उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसान अशोक कुमार को अपनी 45.60 क्विंटल धान की उपज के एवज में कुल एक लाख 41 हजार 360 रुपये की राशि प्राप्त होगी। उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को खेती-किसानी के खर्चों, पारिवारिक जरूरतों और आगामी फसल की तैयारियों के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है।

किसान अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान अशोक कुमार ने धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया, ऑनलाइन टोकन सुविधा तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से धान बेचना पहले की अपेक्षा आसान हुआ है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा, उपार्जन केंद्रों में बेहतर प्रबंधन और उपज का उचित मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक एवं व्यावहारिक राहत मिल रही है। किसान अशोक कुमार का अनुभव धान उपार्जन व्यवस्था में तकनीक के उपयोग से किसानों को मिल रही सहूलियत का उदाहरण है।